CBSE Result 2026 Date: कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? 80 में से 27 पास है या फेल? क्या है बोर्ड का नियम
CBSE Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 11 मार्च को संपन्न हुई थीं। 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं और 27 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं का आखिरी पेपर था।
कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि समय पर परिणाम पोर्टल पर लाइव किए जा सकें। बोर्ड के पिछले कुछ वर्षों के रुझानों और परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि CBSE अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के शुरुआती सप्ताह में नतीजों की घोषणा कर सकता है।

CBSE रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
जैसे ही बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा की जाएगी, छात्र भारी ट्रैफिक से बचने के लिए नीचे दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं:
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए अपने पास तैयार रखें ये जरूरी क्रेडेंशियल्स
रिजल्ट देखते समय सर्वर पर लोड होने के कारण देरी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना CBSE Admit Card 2026 पहले से तैयार रखें। आपको पोर्टल पर निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी-
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
CBSE Result: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करें मार्कशीट?
अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण पेज लोड नहीं होता है, तो CBSE ने छात्रों के लिए कई वैकल्पिक रास्ते दिए हैं:
- DigiLocker और UMANG ऐप: छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
- SMS सेवा: छात्र एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं।
- IVRS कॉल: कॉल के माध्यम से भी रिजल्ट सुनने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स्टेप-बाय-स्टेप कैसे चेक करें अपना CBSE बोर्ड रिजल्ट?
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Results' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा के अनुसार 'Class 10 Result 2026' या 'Class 12 Result 2026' का चयन करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
पासिंग मार्क्स का क्या है गणित, कितने नंबर हैं जरूरी?
CBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को सफल घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर कुल 33% अंक लाने होंगे। कई छात्रों के मन में सवाल है की 80 में से 27 पास है या फेल?
आपको बता दें, 80 का 33 प्रतिशत 26.4 होता है इसलिए अगर किसी स्टूडेंट के 80 में से 27 अंक आते हैं तो वह उस विषय में पास माना जाएगा। आमतौर पर 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा में कम से कम 27 नंबर और 20 अंकों के इंटरनल असेसमेंट में न्यूनतम 7 नंबर लाना आवश्यक है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसे सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: MP Board Result Date: कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम? क्या है सप्लीमेंट्री एग्जाम का नियम?
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?












Click it and Unblock the Notifications