MP Board Result Date: कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम? क्या है सप्लीमेंट्री एग्जाम का नियम?
MP Board Result Date: मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट बेसब्री से बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड अगले सप्ताह किसी भी समय कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।
इस साल करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने MP बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा दी है। मंडल ने मूल्यांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है और अब तकनीकी जांच के बाद रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र न केवल MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे, बल्कि मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी इसे तुरंत डाउनलोड कर पाएंगे।

MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक किन वेबसाइट पर देखें?
जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, छात्र इन वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं:
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
MP बोर्ड के नियमों के मुताबिक, 10वीं कक्षा में सफल घोषित होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी 33% से कम अंक लाता है, तो उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण (Fail) माना जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि अन्य विषयों में बहुत अच्छे अंक होने पर भी फेल विषय में कोई छूट नहीं दी जाती है।
MP Board: सप्लीमेंट्री परीक्षा का क्या है नियम?
परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा आयोजित करेगा। जो स्टूडेंट एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं वो इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा छात्रों को अपना साल बचाने और फिर से मेहनत कर पास होने का सुनहरा मौका देती है।
MP बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में उपलब्ध होगी क्या-क्या जानकारी?
ऑनलाइन और डिजिटल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता और पिता का नाम
- स्कूल का कोड और नाम
- विषयवार प्राप्त अंक (Theory और Practical)
- कुल प्राप्तांक और प्राप्त ग्रेड
- रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/सप्लीमेंट्री)
MP Board 10th Result: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट स्टेप-बाय-स्टेप
यहां एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर के अपना मार्क्स देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "HSC (Class 10th) Examination Results - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट (How to download marksheet via DigiLocker)
छात्र अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट digilocker.gov.in या इसके ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा, 'Education' सेक्शन में जाकर 'MPBSE' का चयन करना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट फेच करनी होगी।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Results 2026 Date: कब आएगा 12वीं का परिणाम, क्या रहा है पिछले 10 सालों का ट्रेंड?












Click it and Unblock the Notifications