CBSE 10th 2025 Result: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं के नतीजे, इस लिंक से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
CBSE Class 10th 2025 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं। बोर्ड आमतौर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक ही दिन जारी करता है। हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले कुछ सालों में आए रिजल्ट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट मई के मिड वीक में या आखिर में जारी हो सकते हैं।
अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट कब जारी होगा... इस पर कोई अपडेट नहीं दिया है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम मई में घोषित किए गए हैं। 2024 में सीबीएसई ने 13 मई को, 2023 में 12 मई को और 2022 में 22 जुलाई को रिजल्ट जारी किए थे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in जाकर रिजल्ट के अपडेट चेक करते रहें। बोर्ड अपने रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करता है।

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब हुईं? कितने छात्र हुए शामिल?
इस साल CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म हुईं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं। कक्षा 10 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच शुरू हुई थी। 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 42 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक कुल 24.12 लाख कक्षा 10 के छात्र 84 विषयों की परीक्षा में शामिल हुए हैं, जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्रों ने 120 विषयों के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
CBSE Class 10 & 12 Results 2025 How To Check: सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले CBSE के आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
- "CBSE 10th Result 2025" या "CBSE 12th Result 2025" के लिए लिंक चुनें
- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें
How To Check CBSE Results 2025 On DigiLocker? डिजिलॉकर पर सीबीएसई का रिजल्ट कैसे देखें?
- आधिकारिक DigiLocker वेबसाइट - digilocker.gov.in पर जाएं।
- अपनी कक्षा चुनें, या तो कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं
- अपना स्कूल कोड, रोल नंबर और अपने स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का सुरक्षा पिन जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सभी फील्ड भर जाने के बाद, "NEXT" बटन पर क्लिक करें।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और जारी रखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
- सिस्टम द्वारा आपके क्रेडेंशियल सत्यापित करने के बाद, आपका DigiLocker खाता एक्टिव हो जाएगा।
- अपने डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए "Go to DigiLocker account" पर क्लिक करें।
- आपका CBSE बोर्ड परिणाम 2025 दस्तावेज अनुभाग के तहत मिलेगा।
- अगर आपने अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके DigiLocker पर पहले ही पंजीकरण कर लिया है, तो बस अपने विवरण की पुष्टि करें और अपने दस्तावेजों को सीधे देखने के लिए "Go to DigiLocker account" पर क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications