CBSE 12th Board Result 2025 DECLARED: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, कुल 88.39% स्टूडेंट पास
CBSE 12th Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 88.39% छात्रों ने परीक्षा पास की है, जो पिछले साल से 0.41% ज्यादा है।
लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 5.94% ज्यादा रहा। इस साल 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। CBSE ने अभी तक 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी नहीं किया है।

17 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए हैं।
Central Board of Secondary Education (CBSE) declares Class XII results.
— ANI (@ANI) May 13, 2025
CBSE Class 12 results: 88.39% of students pass the board exams. Passing percentage increased by 0.41% since last year.
Girls outshine boys by over 5.94% points; over 91% girls passed the exam. pic.twitter.com/LjDqMa4iw8
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लड़कियों ने इस साल भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का 85.70% रहा। इस तरह लड़कियों ने 5.94% अंकों से बाजी मारी। खास बात यह रही कि ट्रांसजेंडर कैटेगरी का रिजल्ट 100% रहा, जो पिछले साल 50% था।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट? UMANG ऐप से चेक कर सकते हैं मार्क्स
33% अंक जरूरी, मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स
CBSE के नियमों के अनुसार, पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 1-2 अंकों से पीछे रह जाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, जिससे वह पास हो सके।
रिजल्ट कहां देखें
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को गलत जानकारी से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है।
डिजीलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र डिजीलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से छात्रों को लॉगिन डिटेल्स SMS के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएंगी। डिजीलॉकर से छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।
विजयवाड़ा रहा सबसे आगे
इस बार विजयवाड़ा रीजन ने 99.60% पास प्रतिशत के साथ पूरे देश में टॉप किया। त्रिवेंद्रम (99.32%) और चेन्नई (97.39%) भी टॉप 3 में रहे। अन्य अच्छे प्रदर्शन वाले रीजन थे - बेंगलुरु (95.95%), दिल्ली वेस्ट (95.37%) और दिल्ली ईस्ट (95.06%)। वहीं प्रयागराज का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहां पास प्रतिशत केवल 79.53% रहा।
JNV और KV स्कूलों की शानदार परफॉर्मेंस
स्कूलों की बात करें तो जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सबसे आगे रहा, जहां 99.29% छात्र पास हुए। उसके बाद केंद्रीय विद्यालय (KV) 99.05% और सेंट्रल तिब्बतन स्कूल (STSS) 98.96% पास प्रतिशत के साथ रहे। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.57% और सरकारी स्कूलों का 90.48% रहा। प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 87.94% दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2025: रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई CBSE की वेबसाइट, जानिए अब कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications