CBSE Board Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट? UMANG ऐप से चेक कर सकते हैं मार्क्स
CBSE Board Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद है कि रिजल्ट इसी हफ्ते किसी भी दिन जारी हो सकता है।
कहां देखें रिजल्ट?
CBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद छात्र इसे निम्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे:
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in

इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी होगा रोल नंबर
छात्रों को अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। डिजिलॉकर या उमंग ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कुछ और जानकारी जैसे स्कूल कोड और सिक्योरिटी पिन भी मांगी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, gseb.org वेबसाइट पर देखें मार्कशीट
डिजिलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट?
1. digilocker.gov.in पर जाएं।
2. अपनी कक्षा चुनें।
3. स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
4. आपके डॉक्यूमेंट्स में CBSE रिजल्ट 2025 दिखेगा।
5. पहले से रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करने वालों को केवल "Go to DigiLocker account" पर क्लिक करना होगा।
UMANG ऐप पर ऐसे करें चेक
1. UMANG ऐप डाउनलोड करें।
2. सर्विसेज सेक्शन में CBSE पर क्लिक करें।
3. OTP या MPIN से लॉगिन करें।
4. रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स भरें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE बोर्ड इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। यह निर्णय छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए लिया गया है। बोर्ड हर साल टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जरूर देता है।
पिछले सालों का 10वीं पास प्रतिशत
- 2024: 93.60%
- 2023: 93.12%
- 2022: 94.40%
- 2021: 99.04%
- 2020: 91.46%
- 2019: 92.45%
2024 में 10वीं की परीक्षा के लिए 21,84,117 छात्र रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 20,16,779 पास हुए।
12वीं में पिछले साल कैसा रहा प्रदर्शन?
2024: 87.98%
2023: 87.33%
2022: 92.71%
2021: 99.37%
2020: 88.78%
2019: 83.4%
2024 में 16,80,256 छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 14,50,174 पास हुए।
रिजल्ट को लेकर रहें अपडेट
CBSE रिजल्ट से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और सरकारी प्लेटफॉर्म्स पर नज़र बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: क्या इस बार रीजन-वाइज जारी होगा CBSE रिजल्ट? देखें बोर्ड परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट्स












Click it and Unblock the Notifications