Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CBSE 12th Results 2026 Date: कब आएगा 12वीं का परिणाम, क्या रहा है पिछले 10 सालों का ट्रेंड?

CBSE 12th Results 2026 Date: देश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की अंतिम तैयारी में है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों को देखें तो बोर्ड इस बार अप्रैल के आखिरी हफ्ते, यानी 27 अप्रैल 2026 तक नतीजे घोषित कर सकता है।

इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए बोर्ड ने तकनीक का सहारा लिया है, जिससे रिजल्ट पिछले साल की तुलना में थोड़ा पहले आने की उम्मीद है। सीबीएसई की इस आधिकारिक घोषणा से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज दाखिले और अपनी आगे की शैक्षणिक रणनीति तैयार कर रहे हैं।

CBSE 12th Results 2026 Date

CBSE परीक्षा खत्म, अब नतीजों की बारी

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब छात्र बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देखने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया था, लेकिन इस बार बोर्ड सत्र को नियमित करने के लिए रिजल्ट पहले जारी करने की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें: RBSE Topper Bharat Runecha: 10वीं परीक्षा में 98.33% मार्क्स लाने वाले भरत रुणेचा की मौत, कैसे गई टॉपर की जान?

CBSE Result: पिछले 10 सालों का ट्रेंड, कब-कब आए नतीजे?

अगर पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोरोना काल को छोड़कर सीबीएसई आमतौर पर मई के महीने में रिजल्ट जारी करता रहा है। नीचे दी गई तालिका से आप पिछले 10 से अधिक वर्षों की तारीखें देख सकते हैं:

साल रिजल्ट की तारीख
1
2025 13 मई
2
2024 13 मई
3
2023 12 मई
4
2022 22 जुलाई
5
2021 3 अगस्त
6
2020 15 जुलाई
7
2019 6 मई
8
2018 29 मई
9
2017 3 जून
10
2016 28 मई
11
2015 28 मई
12
2014 20 मई

CBSE Class 12th रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर इन तीन तरीकों से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Class 10 Result 2026' या 'Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी। इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

2. UMANG ऐप का उपयोग करें

  • गूगल प्ले स्टोर से UMANG App डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन के जरिए लॉगिन करें।
  • सीबीएसई 10वीं/12वीं मार्कशीट विकल्प चुनें और विवरण दर्ज कर डाउनलोड करें।

3. DigiLocker से पाएं डिजिटल मार्कशीट
छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल से मिला एक्सेस कोड अनिवार्य होगा।

  • डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करें और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
  • सीबीएसई मार्कशीट सेक्शन में जाकर अपनी कक्षा का चयन करें और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

नोट: रिजल्ट आने के बाद अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों जैसे नाम की स्पेलिंग और स्कूल कोड को अच्छे से जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर संभाल कर रखें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+