Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Azim Premji Scholarship: पैसों की तंगी से अब नहीं रुकेगी लड़कियों की पढ़ाई, हजारों छात्राओं को मिलेगा स्कॉलरशिप

Azim Premji Scholarship Launched in Chhattisgarh: उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाली बेटियों के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी सौगात आई है। अब आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्रा अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद है कि बेटियों को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिले। ताकि वे अपना करियर बना सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। सरकार का कहना है कि जब बेटियां पढ़ती हैं तो न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।

मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है और इसमें बेटियों ने भी अपनी भूमिका निभाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बेटियां आर्थिक दिक्कतों के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़ें-इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह योजना प्रदेश में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में नामांकन दर को और अधिक बढ़ाने में सहायक होगी।

Azim Premji Scholarship

सीएम ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तो आने वाली पीढ़ियां भी शिक्षित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

बेटियों के सपनों को मिलेगा सहारा

सीएम ने बताया कि इस योजना से हजारों बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी छात्रा पढ़ाई अधूरी न छोड़े, यही इस योजना का उद्देश्य है। यह पहल राज्य में बेटियों की उच्च शिक्षा में दाखिले की दर को और बढ़ाएगी।

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कॉलरशिप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को और मजबूत करेगी। खासतौर पर निम्न आय वर्ग की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कॉलेजों और संस्थानों को इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक छात्राओं तक पहुँचाने के निर्देश भी दिए।

कौन होंगी पात्र?

  • शासकीय स्कूलों से 10वीं और 12वीं पास करने वाली नियमित छात्राएं।
  • सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम वर्ष या डिप्लोमा प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राएं।

आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्राएँ वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं। आवेदन क्यूआर कोड स्कैन करके भी किया जा सकता है।

आवेदन की तारीखें

  • पहला चरण: 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025
  • दूसरा चरण: 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026

यदि योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत या धोखाधड़ी की जानकारी मिले तो उसे [email protected] पर भेजा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: RBI Recruitment 2025: ग्रेड B के लिए निकली भर्ती, किस कैटेगरी में खाली है कितनी सीट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+