DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली के युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है। राजधानी के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना अब पूरा हो सकता है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में कुल 1180 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें सबसे ज्यादा सीटें डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन के तहत हैं।
खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी न केवल सम्मानजनक है बल्कि आकर्षक वेतन और स्थिर करियर भी सुनिश्चित करती है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।

कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती में कुल 1180 सीटें निकली हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पद डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत हैं, जहां 1055 पद भरे जाएंगे। वहीं, नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) के लिए 125 पद रखे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: RBI Recruitment 2025: ग्रेड B के लिए निकली भर्ती, किस कैटेगरी में खाली है कितनी सीट?
योग्यता क्या होनी चाहिए?
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
- साथ ही, डीएलएड (Diploma in Elementary Education) अनिवार्य है।
- सबसे जरूरी शर्त है कि उम्मीदवार के पास सीटीईटी (CTET) का वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए।
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
- महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यानी आपके शैक्षिक रिकॉर्ड और अंकों को देखकर ही अंतिम सूची तैयार होगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित असिस्टेंट टीचर्स को सातवें वेतन आयोग के नियमों के तहत वेतन मिलेगा। यह वेतन 35,400 रुपये से शुरू होकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले DSSSB की वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित लिंक पर जाकर Apply Online पर क्लिक करें।
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ें: RPSC SI Recruitment 2025: 1015 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications