Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड SEBA ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें मार्कशीट?
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने 11 अप्रैल को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org पर देख सकते हैं या फिर resultsassam.nic.in पर स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। छात्र इन वेबसाइट पर जाकर HSLC 10वीं रिजल्ट मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड, ASSEB ने असम HSLC रिजल्ट 2025 की घोषणा करते हुए कहा था कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट का लिंक आज सुबह 10.30 बजे उपलब्ध होगा। 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों में से 2,70,471 उम्मीदवार सफलतापूर्वक पास हुए। कुल पास प्रतिशत 63.98% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 67.59% और लड़कियों का पास प्रतिशत 61.09% रहा।

Assam HSLC Result 2025 How to check: असम 10वीं बोर्ड के रिजल्ट कैसे करें चेक?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं
- होमपेज पर, असम 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल, रोल नंबर, D.O.B दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
असम बोर्ड 2025 HSLC परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं और SEBA कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा का प्रैक्टिकल एग्जाम 21 और 22 जनवरी को आयोजित किया गया था।
पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 20 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था। पिछले साल पास प्रतिशत 2023 में 72.69 प्रतिशत से बढ़कर 75.7 प्रतिशत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications