Allahabad University Admissions 2025: UG एडमिशन की कटऑफ और फीस डिटेल्स जारी, इस लिंक से करें चेक
Allahabad University Admissions 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने CUET UG-2025 के अंकों के आधार पर तैयार कटऑफ सूची के साथ-साथ प्रवेश शुल्क जमा करने की तारीख भी जारी कर दी है। अब रजिस्टर्ड अभ्यर्थी न केवल अपनी मेरिट सूची और सीट आवंटन देख सकते हैं, बल्कि निर्धारित समय में फीस जमा कर अपना दाखिला भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि समय पर फीस नहीं जमा करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वतः रद्द कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी काउंसलिंग मेरिट सूची, सीट आवंटन और फीस जमा करने से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in या समर्थ पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in पर देख सकते हैं।

केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय में प्रवेश केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने कॉम्बाइंड अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG-2025) के आधार पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की है। मेरिट सूची CUET UG-2025 के स्कोर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
ये भी पढ़ें: DU UG Admissions 2025: कब जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी UG की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट? चेक करें पूरी डिटेल्स
ऐसे होगी सीटों की आवंटन प्रक्रिया
प्रवेश समन्वयक प्रो. मनोज कुमार के अनुसार सीट आवंटन के लिए भाषा विषय (हिंदी या अंग्रेजी) में सर्वश्रेष्ठ अंक, किसी एक डोमेन विषय के सर्वश्रेष्ठ अंक और जनरल टेस्ट के स्कोर को मिलाकर कुल अंक निकाले गए हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर छात्रों को सीटें दी गई हैं।
समय पर फीस नहीं दी तो रद्द होगा प्रवेश
जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है। समय पर फीस जमा न करने पर उनका प्रवेश स्वतः रद्द हो जाएगा। प्रवेश और विषय आवंटन सीयूईटी यूजी-2025 के अंकों की मेरिट, दी गई प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर रहेगा।
मदद के लिए ईमेल करें
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों का कटऑफ 463 है, वे 2 अगस्त शाम 5 बजे से फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त शाम 5 बजे तक तय की गई है।
11 अगस्त तक जमा करें प्रमाणपत्र
बीए में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के पाल्यों को अपना वार्ड प्रमाणपत्र कुलसचिव या संबद्ध प्राचार्य से जारी कराना होगा। यह प्रमाणपत्र प्रवेश भवन में 11 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। साथ ही अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र के पीछे अपनी आवेदन संख्या भी लिखनी होगी।
ये भी पढ़ें: Navodaya Vidyalaya Admission 2025: JNV में 11वीं के लिए एडमिशन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications