क्या इंसान को भी हो सकता है Bird Flu, भारत में तेजी से फैल रही इस बीमारी के बारे में सबकुछ जानिए

Bird flu in India:भारत में अबतक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीमारी के चलते पॉल्ट्री इंडस्ट्री (poultry industry) को तो जोरदार झटका लगा ही है, इंसानों में भी यह डर फैलने लगा है कि क्या कोरोना वायरस की तरह यह बीमारी उन्हें भी अपने चपेट में ले सकती है? फिलहाल केरल, राजस्थान,हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसके चलते हजारों पक्षियों को खत्म कर देना पड़ा है। हरियाणा में भी पंचकूला के पॉल्ट्री फार्म में मुर्गों की असामान्य मौत के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पीआईबी से जारी जानकारी क मुताबिक राज्य के बरवाला और पंचकूला में बीते 25 दिनों में कुल 4,30,267 पक्षियों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और दिल्ली में नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में कौवों की मौत से पहले ही सनसनी मची हुई थी, अब परभनी से भी वायरस की पुष्टि हो गई है, जहां सरकार करीब 9,000 पक्षियों को मारने वाली है। लातूर और अमरावती से भी पक्षियों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं।

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू (Bird flu)एक वायरल इंफेक्शन है, जो मुख्यतौर पर पक्षियों को होता है। यह एक तरह की इनफ्लूएंजा (Influenza) है, जो टाइप-ए वायरस से सामान्यतौर पर आम पक्षियों या पॉल्ट्री में तैयार की जाने वाली पक्षियों को होता है। इस वायरस के भी कई स्ट्रेन (many strain) हो सकते हैं। ज्यादातर हल्के लक्षणों वाले होते हैं और इसके असर से पॉल्ट्री में अंडे का उत्पादन घट जाता है। लेकिन, कुछ वैरिएंट बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं और अभी भारत के कई राज्यों से जो मामले सामने आ रहे हैं, वह उन्हीं में से हैं। मौजूदा संक्रमण एच5एन1 (H5N1) और एच8एन1 (H8N1) स्ट्रेन की वजह से हो रहे हैं, जिसके चलते बहुत ज्यादा पक्षियों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बर्ड फ्लू वायरस (Bird flu Virus)भी सबसे पहले 1996 में चीन (China) में ही सामने आया था। इसके बाद यह कई बार दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। भारत में पहला संक्रमण 2006 में महाराष्ट्र ( Maharashtra)के नंदूरबार ( Nandurbar)में सामने आया था।

बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है?

बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है?

पानी में रहने वाली पक्षियां जैसे कि बतख और कलहंस (ducks and geese)का मलमूत्र बर्ड फ्लू के वायरस के संक्रमण का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। ये पानी वाले परिंदे अक्सर बहुत दूर की यात्राएं कर लेते हैं जिनसे इसका संक्रमण बहुत तेजी से और दूर तक के इलाकों में फैलने लगता है और इसकी चपेट में पॉल्ट्री और बाकी पक्षियां आने लगती हैं। मौजूदा समय में ऐसा ही होता लग रहा है। कई बार, घोड़े, बिल्लियां, कुत्तों में भी इसके संक्रमण होने की आशंका रहती है

Recommended Video

    Bird Flu In India: Delhi और Maharashtra समेत 9 राज्यों में बर्ड फ्लू से हड़कंप | वनइंडिया हिंदी
    क्या इंसान को भी हो सकता है बर्ड फ्लू ?

    क्या इंसान को भी हो सकता है बर्ड फ्लू ?

    इसका जवाब है हां। एच5एन1 वायरस (H5N1 virus) कई प्रजातियों में फैल सकता है और पीड़ित पक्षी से इसका संक्रमण इंसान को भी संक्रमित कर सकता है। पक्षियों से इंसान को बर्ड फ्लू होने का पहला मामला 1997 में हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) में सामने आया था। वहां एक पॉल्ट्री फॉर्म वर्कर को चिड़ियों से संक्रमण हो गया था। हालांकि, भारत में अभी जो बर्ड फ्लू का संक्रमण फैल रहा है, उससे किसी इंसान के संक्रमित होने की कोई भी सूचना नहीं है। जो व्यक्ति संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आते हैं, उन्हें इसके संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है।

    भारत में इंसानों को कितना है खतरा ?

    भारत में इंसानों को कितना है खतरा ?

    एक्सपर्ट बताते हैं कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों (South East Asian countries)के मुकाबले भारत में एच5एन1 वायरस (H5N1 virus) से इंसानों के संक्रमित होने की आशंका काफी कम हैं। मसलन, बॉम्बे वेटनरी कॉलेज के डीन डॉक्टर एएस रानाडे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि, जैसे ही यह वायरस को 70 डिग्री से ज्यादा तापमान मिलता है यह फौरन मर जाता है। उनके मुताबिक, 'दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से उलट भारत में मीट और अंडे दोनों अच्छी तरीके से पका कर खाए जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें 100 डिग्री से ज्यादा तापमान से गुजरना होता है। इसलिए चिकन और अंडे खाने से भारत में इस वायरस से संक्रमण का खतरा बहुत ही कम है।'

    यह बीमारी कितनी खतरनाक है?

    यह बीमारी कितनी खतरनाक है?

    बर्ड फ्लू से होने वाला मृत्यु दर करीब 60 फीसदी है। 2006 से 2018 के बीच भारत में कुल 225 जगहों पर इसका संक्रमण फैला। इसके संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 83.49 लाख पक्षियों को मारना पड़ा और सरकार को पॉल्ट्री किसानों (poultry farmers) को उनके नुकसान की एवज में 26.37 करोड़ रुपये की भरपाई करनी पड़ी। भारत में अबतक 9 राज्यों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया जा चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+