'R' अक्षर वाले होते हैं मनमौजी और मस्त
जिनका नाम अंग्रेजी के 'R' अक्षर से शुरू होता है,वो इंसान थोड़ा रिजर्व टाइप का होता है, उन्हें किसी से कोई खास लेना-देना नहीं होता है।
मुंबई। कल हमने आप को 'Q' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'R' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'R' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी।
आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...
- जिनका नाम अंग्रेजी के 'R' अक्षर से शुरू होता है,वो इंसान थोड़ा रिजर्व टाइप का होता है।
- उन्हें किसी से कोई खास लेना-देना नहीं होता है।
- कम बोलना, अपनी दुनिया में खोये रहना ही इनकी प्रवृत्ति होती है।
- ये हमेशा कुछ नये चीज की तलाश में होते है।
- इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इन्हें ज्ञान मिलता है।
- इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ही होती है।
- अक्सर इस नाम के लोग वैज्ञानिक होते है।
- इस नाम के लोग बहुत तेज गति से आगे बढ़ते हैं।
- कोई क्या कह रहा, क्या कर रहा है इससे इन्हें कोई खास मतलब नहीं होता है।
- ये प्रेम, सेक्स आदि को लेकर काफी संजिदा होते हैं।
- लेकिन हमेशा कुछ नये करने की चाहत इन्हें बहुत कुछ दिला देती है।
- ये मशहूर हस्तियों में शामिल होते है।
- इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है।
- ये दिल के भी बहुत अच्छे होते है।
- ये समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते है।
- ज्ञान का अथाह सागर वाले ये लोग हमेशा लोगों और समाज के लिए फायदेमंद ही साबित होते है।
- हां कभी-कभी ये रूड हो जाते हैं लेकिन दिल से कोमल ही होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications