सीएम योगी आदित्यनाथ कैसे करेंगे यूपी का मंगल?

04 अप्रैल दिन मंगलवार को अपरान्ह 1 बजकर 05 से रामनवमी प्रारम्भ हो गई थी। इस दिन सिद्धि योग बन रहा है और चन्द्रमा अपनी कर्क राशि में बलवान होकर गोचर कर रहा है।

लखनऊ। योगी सरकार के गठन के 17वें दिन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के लिए रामनवमी का दिन चुना गया और इसी दिन नौं महत्वपूर्ण फैसलों पर मुख्यमन्त्री योगी ने अपनी मुहर लगा दी।

वैसे तो कैबिनट की पहली बैठक मंगलवार के दिन ही होती है, लेकिन इस बार साधारण नामक संवत् का राजा मंगल है, इसलिए इस बैठक में लिए गये फैसलों का खास महत्व है।

आईये जानते है कि क्या योगी जी मंगलवार को लिए गये अपने फैसलों से यूपी का मंगल कर पायेंगे।

सिद्धि योग

सिद्धि योग

04 अप्रैल दिन मंगलवार को अपरान्ह 1 बजकर 05 से रामनवमी प्रारम्भ हो गई थी। इस दिन सिद्धि योग बन रहा है और चन्द्रमा अपनी कर्क राशि में बलवान होकर गोचर कर रहा है।

विक्रम संवत् 2074

विक्रम संवत् 2074

विक्रम संवत् 2074 का राजा मंगल है, इसलिए मंगल के दिन ही लोकतन्त्र के राजा योगी जी की पहली कैबिनट विशेष महत्व रखती है। मंगल अक्रामक, पराक्रमी व साहस का कारक है। इस दिन लिये गये फैसलों में बाधायें न के बराबर आती है। मंगल राजा होने के कारण यूपी में योगी जी के द्वारा लिए गये निर्णय जनता के लिए मंगलकारी साबित होंगे।

मां दुर्गा के उपासक

मां दुर्गा के उपासक

योगी जी आदि शक्ति मॉ दुर्गा के उपासक है और पूरे नवरात्र उपवास करके मॉ जगदम्बा की आराधना करते है। नवरात्र में नौं दिन उपवास किया जाता है, इसलिए योगी जी ने पहली बैठक में 9 महत्पूर्ण फैसले लिए।

पूरे जग में प्रशंसा

पूरे जग में प्रशंसा

ज्योतिष के अनुसार सिद्धि योग में लिए गये निर्णय सफल साबित होते है एंव उन निर्णयों की पूरे जग में प्रशंसा की जाती है। रामनवमी के दिन मन का कारक चन्द्रमा अपनी कर्क राशि में गोचर कर रहा है। किसी भी फैसले को लेने में मन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा गया है-मन के हारे हार है, मन के जीते जीत है। अर्थात यदि मन से हार गये तो समझो आपकी हार निश्चित है और अगर मन से जीत गये तो कोई आपको हरा नहीं सकता।

आपकी कीर्ति में वृद्धि

आपकी कीर्ति में वृद्धि

चन्द्रमा जब बलवान अवस्था में हो तो उस दौरान लिये गये फैसले कभी असफल नहीं होते है। उन फैसलों की सफलता के कारण आपकी कीर्ति में वृद्धि होती है।

श्रीराम की उपाधि

श्रीराम की उपाधि

रामनवमी के दिन श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम ने त्याग, नैतिकता, साधना, समर्पण व पराक्रम के बल पर रावण का संहार करके मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की उपाधि धारण की थी। राम ने जैसे अत्याचारी राक्षसों का बध किया था ठीक वैसे ही योगी जी उत्तर प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, अविकास, अत्याचार रूपी आदि राक्षसों का वध करके पूरे उत्तर प्रदेश का मंगल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+