Kanya (Virgo) Business Horoscope 2022: शिक्षा क्षेत्र से अर्जित करेंगे लाभ
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। इस राशि के जो लोग स्कूल, कालेज, कोचिंग संचालक, स्टेशनरी, कापी-किताब से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं उनके लिए साल 2022 शानदार रहने वाला है। इन चीजों से जुड़ा कारोबार खूब फलेगा फूलेगा और इससे अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं वे शिक्षा व्यवसाय से जुड़ा काम ही प्रारंभ करें। मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री, लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों को इस साल कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। ग्लैमर इंडस्ट्री, मॉडलिंग आदि से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय रहेगा। प्रिंटिंग व्यवसाय, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल जैसे क्षेत्रों से अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। अपने किसी भी कारोबार का विस्तार करने के लिए संबंधों का लाभ लेने का प्रयास करें।
बुध की राशि होने के कारण अनाज कारोबार में भी अच्छे लाभ की संभावना बनेगी। जुलाई-अगस्त के समय में कोई प्रतिस्पर्धी कार्य को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। यह प्रयास दिसंबर में भी करेगा। इस समय में आपको सतर्क रहना होगा। अपने कार्यस्थल पर प्रत्येक व्यक्ति पर बारीकी से नजर रखें।












Click it and Unblock the Notifications