Venus enters Sagittarius: बृहस्पति की राशि धनु में शुक्र का प्रवेश, जानिए अच्छा है या बुरा?
बृहस्पति की राशि धनु में शुक्र का प्रवेश होने से लोगों को भाग्य को बल मिलेगा। अटके काम बनेंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।

Venus enters Sagittarius: भोग-विलास, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य सुख, भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 5 दिसंबर 2022 को सायं 5.57 बजे बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहा है। बृहस्पति ज्ञान, विवेक, बुद्धि, संयम, सत्कर्म, सद्विचार के ग्रह हैं इसलिए शुक्र का इनकी राशि में जाना मनुष्य को भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ सत्कर्मो की पूंजी भी प्रदान करेगा। यद्यपि व्यक्ति शारीरिक सुख की अपेक्षा मानसिक और आत्मिक सुख को अधिक महत्व देगा।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : भाग्य भाव का शुक्र लाभ देगा। भौतिक सुखों के साथ भाग्य को बल मिलेगा। अटके काम बनेंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।
- वृषभ : अष्टम भाव का शुक्र शारीरिक कष्ट देगा। यात्रा में परेशानी, धन का संकट, पारिवारिक विवाद की संभावना।
- मिथुन : प्रेम में वृद्धि, दांपत्य सुख, साझेदारी के कार्यो से लाभ प्राप्त होगा। शारीरिक बल में वृद्धि प्राप्त होगी।
- कर्क : रोग बढ़ सकते हैं, धन को लेकर शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है, आर्थिक संकट, व्यापारिक कार्य अटक सकते हैं।
- सिंह : शिक्षा, संतान और प्रेम के मामलों में वृद्धि, यात्राओं से धन अर्जित करेंगे, भौतिक सुख बढ़ेंगे, कार्य वृद्धि होगी।
- कन्या : सुख भाव में शुक्र लाभ देगा, भौतिक सुख बढ़ेंगे, प्रेम और दांपत्य में लाभ, भूमि, संपत्ति का सुख प्राप्त होगा।
- तुला : भाई-बहनों से विशेष लाभ, धन लाभ की संभावना, दांपत्य में कष्ट किंतु प्रेम संबंध में अंतरंगता बढ़ने के योग।
- वृश्चिक : धन सुख में वृद्धि, वाणी और बुद्धि का लाभ प्राप्त होगा, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नेत्र रोग आने की आशंका।
- धनु : शारीरिक और मानसिक सुख-शांति, धन लाभ, परिवार से सहयोग, यात्राओं से धन की प्राप्ति, रोगों से मुक्ति।
- मकर : रोग मुक्ति, कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ, धन लाभ की संभावना, संयम, शील, सदाचार में अभिवृद्धि।
- कुंभ : आय के साधनों में वृद्धि, भौतिक सुखों की प्राप्ति, भूमि, संपत्ति खरीदने के योग, रोग मुक्ति, धन लाभ।
- मीन : आय के नए साधन, आजीविका में वृद्धि, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि, सार्वजनिक रूप से सम्मान की प्राप्ति।












Click it and Unblock the Notifications