VASTU TIPS : अगर चाहिए प्रमोशन तो ऑफिस में आज जरूर करें ये काम
Vastu Tips for Office: वास्तु टिप्स की श्रृंखला में आज हम बात करने जा रहे हैं ऑफिस के वास्तु की। किसी भी प्रतिष्ठान की तरक्की इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना प्रॉफिट अपने मालिक को दे पा रहा है।

कई बार इंसान दिन रात मेहनत बहुत करता है लेकिन उसे उचित लाभ नहीं मिल पाता है। इसका कारण उसके ऑफिस का वास्तु दोष हो सकता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी अपने ऑफिस का वास्तु सुधार सकते हैं।
- सबसे पहली बात ऑफिस में मालिक के बैठने का स्थान महत्वपूर्ण होता है। ऑफिस में मालिक या सर्वोच्च अधिकारी को अपने ऑफिस कैबिन में उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान) मुखी होकर बैठना चाहिए। चूंकि पूर्व से सूर्य उदय होता है इसलिए इस दिशा में मुंह करके बैठेंगे तो आपका बिजनेस भी सूर्य की तरह चमकता रहेगा।
- मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े प्रोफेशनल्स को उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए और उनकी कुर्सी का मुंह ईशान की ओर होना शुभ रहता है। इससे उनके सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी होती है और उनके दिमाग में नित नए विचार आते रहते हैं।
- अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स को दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में बैठना चाहिए और बैठते समय उनका मुंह ईशान की ओर हो।
- बिजनेस लीडर या ऑफिस के प्रमुख अधिकारी को अपना कैबिन ऑफिस के पश्चिमी भाग में बनवाना चाहिए। और उनका मुंह ईशान की ओर हो। इससे वे एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरते हैं और अपने सहयोगियों को भी आगे बढ़ाते हैं।
- ऑफिस साफ-सुथरा होना चाहिए। यहां-वहां फैली फाइल्स, कचरा, अनावश्यक पेपर आदि नहीं होने चाहिए।
- ऑफिस के सभी फर्नीचर धातु की बजाय लकड़ी के होना चाहिए। कांच की टेबल आदि भी नहीं होनी चाहिए।
- कर्मचारियों की जो डेस्क होती है वह आयताकार होनी चाहिए।
- ऑफिस की दीवारों पर खिले-खिले हल्के रंग होने चाहिए। हल्का नीला, हरा या हल्का पीला रंग लगना शुभ रहता है।
- ऑफिस की दीवारों पर खुशनुमा और प्रसन्न करने वाली तस्वीरें लगाई जाना चाहिए। हिंसक, युद्ध या जानवरों की तस्वीरें नहीं होना चाहिए। इनसे पीड़ा आती है।
- ऑफिस में प्रतिदिन हल्की खुशबू वाला रूम फ्रेशनर डालना चाहिए। इससे माहौल अच्छा बनता है।












Click it and Unblock the Notifications