Vastu Tips: काम में मन नहीं लगता या होती हो धन हानि तो अपनाएं ये टिप्स

Vastu Tips: अक्सर खूब मेहनत करने के बाद भी धन की कमी हमेशा बनी ही रहती है। अक्सर काम में मन भी नहीं लगता, हमेशा नकारात्मक विचार मन में आते रहते हैं, एक अनजाना सा भय आपको सताता रहता है।

Vastu Tips:

कहीं कोई अनहोनी होने की आशंका चारों ओर से घेरे रखती है और जब आप अपने घर से बाहर जाते हैं तो मन हल्का सा लगने लगता है। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो हो सकता है आपके घर में कोई वास्तुदोष हो जिसके कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपके घर में हो रहा है।

कई बार जानकारी नहीं होने की स्थिति में या अनजाने में हम कुछ ऐसे गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा चारों ओर फैल जाती है। इसके कारण अनेक तरह की परेशानियां अचानक आने लगती है। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में कैसे अपने घर की ऊर्जा को बैलेंस करें।

सूर्य की धूप-रोशनी आने का पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए

  • घर में हवा और सूर्य की धूप-रोशनी आने का पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। कभी कभी हम सुबह की धूप घर में आने से रोक देते हैं। इस कारण ऊर्जा का स्तर खराब होने लगता है। यदि आपके घर में धूप आने की जगह ही नहीं है तो फिर पूर्वी दिशा में क्रिस्टल बॉल लगा दीजिए। यह आपके घर की ऊर्जा को बैलेंस करने का काम करेगी।
  • घर में कमरों की भीतरी दीवारों पर खिले-खिले रंग लगाएं। पीला, नीला, नारंगी, हल्का हरा, पिस्ता रंग सबसे उत्तम होते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं। डल, बुझे हुए, काले, ग्रे कलर करने से बचें।
  • घर को साफ-स्वच्छ रखने के साथ रूम परफ्यूम का भी इस्तेमाल करें। घर में हमेशा महकदार वातावरण होना चाहिए। इसके लिए सुगंधित धूप बत्ती या खुशबूदार फूलों के पौधों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • मुख्य कमरा जो भी हो उसकी पूर्वी दीवार पर तांबे का सूर्य लगा देने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+