Valentine's Day 2024: आज अपने प्रिय को उसकी राशि के अनुसार दें तोहफा
Valentine's Day 2024: वैलेंटाइन डे यानी प्यार का त्योहार। इस त्योहार को मनाने का तरीका और दिन भले ही विदेशी हो लेकिन प्रेम तो तमाम बंधनों, सीमाओं, देशकाल और परिस्थितियों से सदैव ऊपर होता है। प्रेम दो दिलों की ऐसी भाषा है जो इसे करने वाले ही समझ सकते हैं।

इसीलिए प्रेम को परमात्मा तक की उपाधि दी गई है। वैलेंटाइन डे पर अपने प्रिय को उपहार देने की परंपरा है। हालांकि असली प्रेम भौतिक वस्तुओं से प्रभावित नहीं होते उन्हें दिल से चाहने वाला कोई मिल जाए तो वही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होता है।
फिर भी हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने प्रियतम को उसकी राशि के अनुसार कोई उपहार भेंट करेंगे तो वे न केवल प्रसन्न होंगे बल्कि वह उपहार सीधे उनके दिल को छुएगा। तो चलिए जानते हैं...
- मेष : यदि आपका प्रेमी या प्रेमिका मेष राशि का है तो उन्हें राशि स्वामी मंगल से जुड़ा कोई उपहार पसंद आ सकता है। उन्हें लाल रंग के कपड़े, लाल स्टोन ज्वेलरी, मूंगे की जड़ाऊ ज्वेलरी, चंदन या गुलाब का परफ्यूम, उन्हें लाल गुलाब बहुत पसंद आएगा।
- वृषभ : इस राशि का स्वामी शुक्र है और वृषभ राशि के जातकों को लग्जरी आइटम बहुत पसंद आते हैं। इन्हें आप व्हाइट गोल्ड, प्लेटिनम, सिल्वर की ज्वेलरी दे सकते हैं। सफेद डायल वाली ब्रांडेड घड़ी, व्हाइट ओड परफ्यूम, सफेद ड्रेस, कास्मेटिक्स जैसी चीजें उपहार में देंगे तो वे काफी पसंद करेंगे।
- मिथुन : इस राशि का स्वामी बुध है और ऐसे लोगों को पुस्तकें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। इन्हें मैच्योर चीजें उपहार में ज्यादा पसंद आती हैं। इन्हें मल्टीकलर का फूलों का गुलदस्ता या वॉलेट, बैग, पर्स, बेल्ट, घड़ी उपहार में दी जा सकती है। यदि प्रियतमा लड़की है तो उसे कुंदन जड़ाऊ वाले गहने बहुत पसंद आएंगे।
- कर्क : इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका का स्वभाव थोड़ा बचपने वाला रहता है। इसलिए आप इन्हें चांदी का कड़ा, अंगूठी, नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें लाल सफेद गुलाब भी पसंद आएगा। इसके अलावा आप इन्हें किसी रोमांटिक यात्रा पर भी ले जा सकते हैं। इन्हें व्हाइट पर्स, वालेट गिफ्ट किया जा सकता है।
- सिंह : इस राशि का स्वामी सूर्य है और इन्हें सबसे अलग उपहार पसंद आते हैं। इन्हें आप लाल, कत्थई रंग की ड्रेस, लेदर की कोई वस्तु, नारंगी गुलाब या चंदन का परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें खानपान का शौक होता है इसलिए किसी रोमांटिक जगह पर कैंडल लाइट डिनर पर भी ले जाया जा सकता है।
- कन्या : राशि स्वामी बुध के अनुसार ही इनकी पसंद भी बार-बार बदलती रहती है इसलिए इन्हें कोई ऐसी वस्तु भेंट की जा सकती है जो इन्हें हमेशा पसंद आए। इसके लिए गोल्ड की ज्वेलरी देना सबसे अच्छा आइडिया है। इन्हें किताबें, ट्रैवल टिकट, बैग, लग्जरी घड़ियां उपहार में दी जा सकती हैं। इन्हें कोई रोमांटिक डेकोरेटिव आइटम भी दिया जा सकता है।
- तुला : इस राशि के लोग जरा लग्जरी के शौकीन होते हैं तो इन्हें आप डायमंड ज्वेलरी, ब्रेसलेट, पेंडेंट गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें सफेद ड्रेस, सफेद शूज, पर्स बैग भी दिया जा सकता है। ये महंगे परफ्यूम के शौकीन होते हैं। इन्हें व्हाइट लिंगरी भी बहुत पसंद आएगी।
- वृश्चिक : इस राशि के लोगों को कुछ भी पसंद बड़ी मुश्किल से आता है इसलिए इनके लिए गिफ्ट चुनना टेढ़ा काम है। पहले इनकी पसंद नापसंद जानिए फिर उपहार दीजिए। इन्हें कोई इलेक्ट्रिक गैजेट, फोन, स्मार्टवॉच, हेल्थ गैजेट आदि गिफ्ट किया जा सकता है। इन्हें वाहन चलाने का भी शौक होता है अलग आपका बजट इजाजत दे तो वाहन भेंट किया जा सकता है।
- धनु : इस राशि के जातकों को सादगीपूर्ण उपहार पसंद आते हैं। इसलिए इन्हें क्रीम या पीले कलर की ड्रेसेस के साथ गोल्ड की ज्वेलरी बहुत पसंद आएगी। तड़क भड़क से दूर इन्हें किसी शांत पारिवारिक जगह पर डिनर करवाने ले जाएं और इनकी पसंद का ध्यान रखते हुए व्यवहार करें।
- मकर : इस राशि के जातक शनि के प्रभाव में रहते हैं। इसलिए ये थोड़ा हटकर चीजें पसंद करते हैं। इन्हें इलेक्ट्रॉनिक आइटम, हेल्थ गैजेट, नीले रंग के कपड़े, काले रंग के कपड़े और परफ्यूम पसंद आ सकता है। इन्हें प्लेटिनम की ज्वेलरी भी पसंद आ सकती है।
- कुंभ : इस राशि के जातकों को एंटीक चीजें बहुत पसंद आती हैं। इसके साथ ही तरह तरह के परफ्यूम लगाना भी इन्हें पसंद होता है इसलिए किसी ब्रांडेड कंपनी के परफ्यूम का ट्रायल पैक भेंट किया जा सकता है। इन्हें नीले रंग के कपड़े बहुत पसंद आते हैं। इसके साथ ही इन्हें डिजिटल वॉच भेंट की जा सकती है।
- मीन : मीन राशि के जातक काफी गंभीर किस्म के होते हैं। इन्हें कोई मैच्योर गिफ्ट देना चाहिए। इन्हें किताबें, नॉवेल, कपड़े, ज्वेलरी परफ्यूम के अलावा आपका साथ पसंद आएगा। इन्हें किसी रोमांटिक जगह पर घुमाने ले जाएं, इनकी केयर करें और डिनर करवाएं।












Click it and Unblock the Notifications