Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राशियों के हिसाब से कीजिए वैलेंटाइन डे की प्लानिंग, कसम से मोहब्बत कभी ना होगी कम

नई दिल्ली। तू मुझ से दूर कैसी है, मैं तुझसे दूर कैसा हूं, यह तेरा दिल समझता है.. ये मेरा दिल समझता है ... यह लाइनें कवि कुमार विश्वास की हैं जो कि पूर्णत: सच्चाई को बयां करती हैं। वाकई में दो प्यार करने वाले लोग ही दूरियां, तड़प और बेचैनी को समझ सकते हैं। अगर दिल में मोहब्बत हो तो साथी की बुरी बात भी अच्छी लगती है। 14 फरवरी का दिन हम संत वैलेंनटाइन के नाम पर मनाते हैं। वो वैलेंनटाइन जिन्होंने प्यार करने वालों को एक करने के लिए अपनी जान दे दी। इसलिए हर प्यार करने वाली की चाहत होती है वो इस दिन को यादगार बनाए और कुछ ऐसा करे जो उसका पार्टनर हमेशा के लिए याद रखे तो इस बात के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपना वैलेनटाइन प्लान अपने राशिफल के मुताबिक तय करें, जिससे आपके मोहब्बत में सितारों का रंग भी शामिल हो और आप अपनी इस नाईट को ता-उम्र याद कर सकें।

मेष-वृष

मेष-वृष

  • मेष: मेष राशि वाले थोड़े से रोमांटिक होते हैं और इन्हें हमेशा कुछ अलग करने में मजा आता है तो वो वैलेनटाइन के दिन बाइक ड्राईव या रॉक क्लाइबिंग का प्लान करके अपने दिन को खास बना सकते हैं।
  • वृष: इस राशि के लोगों को ठहराव पसंद होता है इसलिए ये लोग अपने पार्टनर को किसी ऐसे स्थान पर ले जा सकते हैं, जहां केवल वो दोनों ही हो, सागर किनारे या फिर कैंडल लाईट डिनर पर दोनों अपने प्रेम के रंग को सजा सकते हैं।
  • मिथुन-कर्क-सिंह

    मिथुन-कर्क-सिंह

    • मिथुन: इस राशि के लोग ताम-झाम में भरोसा नहीं करते हैं, इसलिए ऐसे लोग अपनी शाम अपने पार्टनर संग अकेले में बिताने के लिए घर का ही कोना तलाशते हैं। आप इस नाईट को सुंदर और रोमांटिक अंदाज में ही घर में बना सकते हैं।
    • कर्क: इस राशि के लोगों को भी आराम घर में ही मिलता है तो बेहतर होगा कि इस दिन को आप घर में ही रंगीन बनाइए। आप अच्छा सा डिनर बानकर और एक रोमांटिक फिल्म के साथ अपनी शाम हसीन बना सकते हैं।
    • सिंह: इस राशि वालों को तो हर चीज आलीशान अच्छी लगती है, इसलिए अगर आप अपनी शाम यादगार बनाना चाहते हैं तो आप एक ग्रैंड पार्टी आयोजित कर सकते हैं या फिर डिस्को नाईट से अपने साथी को खुश कर सकते हैं।

    कन्या-तुला-वृश्चिक

    कन्या-तुला-वृश्चिक

    • कन्या: इस ऱाशि के लोग दिल से रोमांटिक होते हैं, ये अक्सर नेचर को पसंद करते हैं अपने इजहार-ए-मोहब्बत के लिए, तो ऐसे लोग वैलेनटाइन डे के लिए पिकनिक वगैरह का प्लान कर सकते हैं।
    • तुला: ऐसे लोग सादगी पसंद होते हैं, इसलिए आप अपना प्रेम-दिवस अगर सागर किनारे हाथों में हाथ थामे तो यकीन मानिए ये आपके प्रेम के रंग को और चोखा कर देगा।
    • वृश्चिक: ऐसे लोग अक्सर अपने दिल की बातें कह नहीं पाते हैं तो ऐसे लोगों के लिए मौका है कि वो 14 फरवरी को अपने पार्टनर से वो सब कह दे, जो अब तक नहीं कहा है, इसके लिए बस आपको एक कैंडल नाईट डिनर की जरूरत है।

    धनु-मकर

    धनु-मकर

    • धनु: ऐसे लोग रोमांचकारी होते हैं, तो ऐसे लोग रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
    • मकर: ऐसी राशि के लोग काफी ट्रेंडी और परंपरावादी होते हैं इसलिए ऐसे लोगों के लिए आप परंपरावादी चीजें अपनाए जैसे किसी मंदिर में साथ जाकर पूजा-अर्चना करें।

    कुंभ-मीन

    कुंभ-मीन

    • कुंभ: ऐसे लोग कला प्रेमी होते हैं तो ऐसे लोगों को लिए आर्ट गैलरी या म्यूजियम की प्लानिंग की जा सकती है।
    • मीन: ऐसे लोगों को खाने-पीने, घूमने-फिरने और मौज मस्ती का शौक होता है तो ऐसे लोगों के लिए अच्छा है कि वो एक मूवी का प्लान बनाए और फिर पार्टनर संग किसी अच्छे से रेस्तरां में डिनर करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+