अगर चाहते हैं सम्मान और पद तो जरूर कीजिए ये उपाय...

नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है उसे जीवन में भरपूर सम्मान मिले। वह जहां भी जाए लोग उसका स्वागत करे और उसका सम्मान करे। उसे समाज में, कार्यस्थल पर अच्छा बड़ा पद मिले। कई लोगों को यह सब बिना कुछ किए मिल जाता है, जबकि कई लोग सम्मान और पद से जीवनभर वंचित रहते हैं। आज कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जानते हैं जिनसे आप जीवन में न केवल सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करें, बल्कि आपको सम्मानित पद भी मिलेगा।

सूर्य की प्रसन्नता

सूर्य की प्रसन्नता

सबसे पहला उपाय है सूर्य को प्रसन्न करने का। यदि नौकरी में या समाज के लिए काफी कुछ करने के बाद भी आपको वह सम्मान और पद नहीं मिल पा रहा है जिसके आप हकदार हैं, तो सूर्य को प्रसन्न कीजिए। इसके लिए बहुत साधारण सा लेकिन चमत्कारिक रूप से प्रभाव दिखाने वाला उपाय करना होगा। आप सूर्य को चांदी के पात्र से उदय के समय जल अर्पित करें। साथ ही तांबे का सूर्य गले में धारण करें।

केसर का तिलक

केसर का तिलक

केसर का तिलक न केवल आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि करता है, बल्कि सम्मान भी दिलाता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से केसर का तिलक लगाता है, लोग उसके वशीभूत रहते हैं। वह जैसा चाहता है वैसा होने लगता है। लोग उसके आगे-पीछे घूमते हैं। ऐसा व्यक्ति समाज के किसी बड़े पद पर आसीन होता है। परिवारजनों से उसकी अच्छी पटरी बैठती है। वाणी में मधुरता आती है, जिससे वह किसी से भी अपना मनपसंद काम करवा सकता है।

चांदी और केसर

चांदी और केसर

मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और वशीकरण के लिए यह सर्वश्रेष्ठ उपाय माना गया है। चांदी की एक छोटी सी डिबिया लेकर उसमें चांदी की ही छोटी सी ठोस गोली केसर के साथ रखें। इस डिबिया को हमेशा अपने जेब में रखें। ऐसा करने से व्यक्ति प्रभावशाली बनता है। उसे हर जगह ख्याति प्राप्त होती है। लोग उसे सम्मानित करते हैं। ऐसा व्यक्ति यदि नौकरी में है तो बड़े पद तक पहुंचता है। यह प्रयोग वशीकरण का काम भी करता है। साथ ही धन को भी आकर्षित करता है।

 बृहस्पति को गुड़ का दान

बृहस्पति को गुड़ का दान

बृहस्पति को पद-प्रतिष्ठा और ख्याति दिलाने वाला ग्रह माना गया है। जिसकी कुंडली में बृहस्पति शुभ होता है उसे जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रहता। नौकरी, बिजनेस, वैवाहिक जीवन, दांपत्य सुख, प्रेम संबंध, प्रतिष्ठा आदि बृहस्पति प्रसन्न होने पर प्रदान करते हैं। जिन लोगों को लोकप्रिय और धनवान होने की चाह हो वे बृहस्पति को प्रसन्न करें। इसके लिए गुरुवार के दिन बृहस्पति के निमित्त किसी को सवा पाव गुड़ का दान करें। गुरुवार के दिन गुड़ से बनी कोई वस्तु आप स्वयं भी ग्रहण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+