Vrishabha (Taurus) Career Horoscope 2022: वृषभ को मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 करियर में कई बेहतरीन संभावनाएं लेकर आ रहा है। पिछले वर्षो की जो भी कमियां रह गई हैं वे इस साल दूर हो जाएंगी और एक मजबूत नौकरीपेशा होकर उभरेंगे। आपके दशम स्थान में बृहस्पति का होना शुभ संकेत है। यह आपको धर्म संगत, सदाचार, शीलवान और मृदुभाषी बना रहा है, इसका लाभ आपको करियर में उन्नति के रूप में देखने को मिलेगा। बृहस्पति का दशम भाव में गोचर होना करियर में सफलता दिलाने वाला रहेगा लेकिन यह वर्तमान नौकरी या बिजनेस में बदलाव का संकेत भी है।

Vrishabha (Taurus) Career Horoscope 2022: वृषभ को मिलेगी तरक्की

आप नौकरी छोड़कर दूसरी पकड़ सकते हैं, स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे साथ ही बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें भी बदलाव की संभावनाएं हैं। नवम भाव में शनि का होना भाग्य को मजबूत बना रहा है जिसके अनुसार कार्य में बदलाव सकारात्मक ज्यादा होगा। आपको पदोन्नति मिलेगी, वेतनवृद्धि मिलेगी और आपकी प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए मार्च से अप्रैल का समय महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आपको अपनी पसंद की कंपनी में काम करने का मौका मिल सकता है। राहू का गोचर आपकी राशि में ही होने से जो होगा अचानक होगा।

प्यार का राशिफल 2022

युवाओं को अचानक किसी कंपनी से बड़ी जॉब का ऑफर आ सकता है। इस राशि के जो लोग इंश्योरेंस सेक्टर, शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरंसी जैसे काम से जुड़े हुए हैं वे सावधान रहें, क्योंकि अचानक बड़े उतार-चढ़ाव आपके काम में आ सकते हैं। जिसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। अगस्त से अक्टूबर का समय करियर में ठहराव वाला रहेगा। जो जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने दें।

उपाय : वृषभ राशि के जातक करियर को गति देने के लिए शुक्र पिरामिड अपने कार्यस्थल या घर में स्थापित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+