वृषभ प्रेम राशिफल 2022 (Vrishabh Love Horoscope): प्रेम और वियोग अचानक होगा

नई दिल्ली , 20 दिसंबर। प्रेम के मामले में वृषभ राशि के जातक वर्ष 2022 में खुशनसीब रहेंगे, हालांकिकुछ मामलों में सतर्क भी रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकिहो सकता है कोई आपके भोलेपन का फायदा उठाकर आपके दिल से खेलने लगे और छोड़कर चला जाए तो आपको दिल टूट जाए। इसलिए अच्छी तरह सोच-विचारकर ही प्रेम की दुनिया में पदार्पण करें। इस राशि में राहू चल रहा है इसलिए सारी घटनाएं अचानक होंगी चाहे वह प्रेम का मिलना हो या प्रेम का दूर जाना।

वृषभ प्रेम राशिफल 2022 (Vrishabh Love Horoscope): प्रेम और वियोग अचानक होगा

आपके व्यवहार की कटुता और अहम भाव के कारण रिश्ते आपसे दूर हो सकते हैं। खासकर जनवरी से मार्च के बीच विशेष सतर्क रहना होगा। अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। छोटे-छोटी बातों को दिल से लगाने की बजाय जो भी बात हो खुलकर अपने पार्टनर से शेयर करेंगे तो परेशानी हाथोंहाथ हल हो जाएगी। मई से अगस्त के बीच का समय प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण समय है। इस समय आपके प्रेम को नई ऊंचाइयां मिल सकती है। जो लोग पहले से प्रेम संबंधों में हैं उनका रिश्ता विवाह में बदल सकता है।

यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022

नए प्रेम की तलाश में जो हैं, उनकी इच्छा जून से अगस्त के बीच पूरी हो सकती है। सितंबर से दिसंबर के बीच का समय उन एक बार फिर प्रेम में सावधान रहने का है। आपके साथ किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। कोई प्रेम जाल में फंसाकर लूट सकता है।

उपाय : इस राशि के जातक जिरकन का पेंडेंट या ब्रेसलेट पहनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+