Surya Grahan 2023 Dos-Dont: सूर्य ग्रहण आज, क्या होता है सूतक काल? क्या करें और क्या ना करें?
Surya Grahan 2023 ( Dos-Dont): साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। हालांकि इस बार का ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है और इसी कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण भले ही एक भौगोलिक घटना है लेकिन वैदिक धर्म में इसे अच्छा नहीं मानते है।

कहते हैं कि ग्रहों का परिवर्तन हमेशा राशियों पर दुष्प्रभाव डालता है और इसी वजह से ग्रहण के वक्त और सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।
सू्र्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले लगता है
इसलिए ही सूतक काल अच्छा नहीं माना जाता है, मालूम हो कि सूतक काल सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों में लगता है। सू्र्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है। इस दौरान और ग्रहण काल में कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है वरना काफी नुकसान होता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं होते हैं।
क्या ना करें
- मंदिर में ना जाएं।
- घर के मंदिर में भी भगवान का ना छूएं।
- ग्रहणकाल में तुलसी के पौधे को टच ना करें।
- गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें।
- ग्रहणकाल में कैंची-चाकू का प्रयोग न करें।
- फूलों को न तोड़े, बालों औ रकपड़ों को साफ न करें।
- गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें।
- खाना ना खाएं और ना ही पकाएं।
- भगवान की मूर्तियों को हाथ ना लगाएं।
- संभोग ना करें, ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- झगड़ा ना करें, बुराई ना करें।
- शुभ काम ना करें।
क्या करें
- घरों में लोग ग्रहणकाल में धूप-अगरबत्ती जलाकर रखें जिसे निगेटिव चीजें घर में प्रवेश ना करें।
- खाने-पीने की चीजों में में ग्रहण काल से पहले तुलसी के पौधे के पत्ते को डाल दें।
- प्रभु का ध्यान करें।
ग्रहण के बाद गरीब को दान दें और इन मंत्रों का जाप करें
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
- विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत,दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications