Surya Grahan 2023: नवरात्रि के पहले सूर्य ग्रहण, क्या लगेगा सूतक काल? कहां देखें लाइव टेलिकास्ट?
Surya Grahan 2023: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 तारीख को यानी कि शनिवार के दिन लगने जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में दिखाई दिया था।

हालांकि ये ग्रहण इंडिया में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक कामल भी मान्य नहीं होगा लेकिन अगर आप इस अलौकिक घटना के गवाह बनना चाहते हैं तो सूर्य ग्रहण को आप लाइव अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकते हैं।
नासा You Tube चैनल पर करेगा लाइव प्रसारण
आपको बता दें कि अंतरिक्ष की इस भौगोलिक घटना का लाइव टेलिकास्ट नासा अपने You Tube चैनल पर करेगा, जहां आप इसे लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा .timenddate.com पर भी इसका लाइव टेलिकास्ट होगा। आपको बता दें कि ये ग्रहण अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में दिखाई देगा।
नवरात्रि की पूजा पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं
मालूम हो कि 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है लेकिन इसके एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लग रहा है इसलिए लोगों का मन आशंकित था लेकिन भारत में ग्रहण के प्रभावी ना हो पाने की वजह से देश में इसकी पूजा में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बताते चलें कि सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका अंत मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण कब होता है?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो उसके पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये घटना हमेशा अमावस्या को होती है। हालांकि ये एक भौगोलिक घटना है लेकिन वैदिक धर्म में इस घटना को अच्छा नहीं माना जाता है और इसी वजह से सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है।
ग्रहण के दौरान बहुत सारी चीजों को करना वर्जित
कहा जाता है कि ग्रहों का परिवर्तन रिश्तों पर प्रभाव डालता है और इसी वजह से ग्रहण के दौरान बहुत सारी चीजों को करना वर्जित है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं, गर्भवती महिलाओं का भी घर को बाहर जाने और खाने-पीने से रोका जाता है। इस दौरान लोगों को पूजा-पाठ करने और प्रभु का ध्यान करने के लिए कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications