सूर्य 14 अप्रैल से करेंगे मेष राशि में प्रवेश, फायदे में रहेंगी कुछ राशियां
नई दिल्ली। सूर्य 14 अप्रैल 2019, रविवार को दोपहर 2 बजकर 07 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इस दिन से मलमास समाप्त हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, सरकारी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का प्रतिनिधि ग्रह है। सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आगामी एक माह तक प्रत्येक राशि पर क्या होगा असर, आइए जानते हैं....

मन, आत्मा और शरीर पर गहरा असर पड़ने वाला है....
- मेष : राशि चक्र की इस प्रथम राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। इसलिए इस राशि वालों के मन, आत्मा और शरीर पर गहरा असर पड़ने वाला है। आगामी एक माह के दौरान इस राशि वालों को सरकारी नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनेंगे। चूंकि मंगल शौर्य, साहस और बल का प्रतीक है और इस राशि में सम्मान, प्रतिष्ठा का प्रतिनिधि ग्रह सूर्य भी आ रहा है इसलिए दोनों की युति से जातक के जीवन में विशेष योग बनने वाले हैं।
- वृषभ : वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा। यह व्यय स्थान है। इस राशि वालों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। भोग विलासिता और ऐशो आराम की वस्तुओं पर खर्च होगा। इस राशि की स्त्रियों को कॅरियर में प्रमोशन मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। इन सब कार्यों पर खर्च अधिक होगा। इस राशि के जो लोग भूमि, संपत्ति खरीदना चाहते हैं वे आगामी एक माह में इसकी योजना तैयार कर लें।
- मिथुन : मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर 11वें स्थान में होगा। यह आय स्थान है। इसलिए इस राशि के लोगों की आय में अचानक वृद्धि होने के संकेत हैं। खासकर जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें स्थानांतरण का सामना करना पड़ेगा लेकिन साथ ही उन्हें प्रमोशन भी मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
- कर्क : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर 10वें भाव में होगा। यह चंद्र की राशि है और इसमें सूर्य आ रहा है। इसका अर्थ यह हुआ कि इस राश्ाि वालों को कुछ मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इनके निणर््ाय को सर्वत्र स्वीकार किया जाएगा, इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले पूर्ण सावधानी रखना आवश्यक होगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्चों पर लगाम लगेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

संतान सुख की प्राप्ति होगी....
- सिंह : सिंह राशि के लिए सूर्य का गोचर नौवें भाव में होगा। यह धर्म और भाग्य भाव है। इस भाव में सूर्य का आना इस बात का संकेत है कि सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। इनके सारे रूके कार्यों में जबर्दस्त तरीके से तेजी आएगी। नए भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे। चूंकि इस राशि का स्वामी सूर्य ही है इसलिए सूर्य के अपनी ही राशि में आने से इस राशि वालों में मन में दंभ, घमंड का भाव आ सकता है और ये किसी का अपमान कर बैठेंगे।
- कन्या : सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। कन्या राशि का स्वामी बुध है इसलिए इस राशि में आकर सूर्य बुधादित्य योग का निर्माण करेगा। इसके प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को सर्वत्र ख्याति प्राप्त होने वाली है। इन लोगों का समय पर्यटन में व्यतीत होगा। पारिवारिक स्थिति में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि जरूर होगी। जीवनसाथी की ओर से धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
- तुला : तुला राशि के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में होगा। यह विवाह और दांपत्य सुख तथा जीवनसाथी का स्थान है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर वैवाहिक जीवन के लिए लाभप्रद रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ होगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी।
- वृश्चिक : सूर्य वृश्चिक राशि के लिए छठे भाव में गोचर करने वाला है। यह रोग भाग है और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल-सूर्य के परस्पर संबंध से रक्त संबंधी रोग उभर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। ऐसी कोई भी चीज खाने से बचें जो रक्त विकार पैदा करें। व्यर्थ के वाद-विवाद होंगे। आपसी संबंधों में दरार आ सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें। नौकरीपेशा लोग कुछ हद तक कार्यक्षेत्र में राहत महसूस करेंगे।
- धनु : धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होगा। पंचम स्थान संतान, शिक्षा का स्थान है। इस राशि के जो युवक-युवतियां उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वे प्रयास करें सफलता जरूर मिलेगी। बृहस्पति और सूर्य का परस्पर संबंध जीवन में नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। इस राशि के जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं वे बेशक कर सकते हैं। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। धन-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं।
- मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव यानी सुख स्थान में होगा। चूंकि मकर शनि की राशि है और सूर्य इसके विरोधी हैं इसलिए पिता या परिजनों के साथ मतभेद बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छी सौगात लेकर आएगा। इन्हें पुरस्कार या कोई सम्मान मिल सकता है। नया मकान, संपत्ति और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- कुंभ : कुंभ राशि के तीसरे भाव में सूर्य गोचर करने वाला है। यह भाई-बंधुओं का स्थान है। इसलिए सूर्य की कृपा से परिवार में आपके संबंध सुधरेंगे। मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी। मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यवहार और कुशल बातचीत के जरिए दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। बीमारियों पर खर्च कम होगा।
- मीन : मीन राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वितीय स्थान, धन भाव में होगा। इस भाव में सूर्य के आने से कभी अचानक खूब सारा धन प्राप्त होगा तो कभी अचानक बड़ा खर्च आ सकता है। इसलिए सतर्क रहते हुए कार्य करें। किसी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक लेन-देन में भरोसा ना करें। व्यापारी वर्ग कार्य विस्तार करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है लेकिन घबराने की बात नहीं है। कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो पूरी तरह सोच-विचारकर ही करें।













Click it and Unblock the Notifications