Sukra ka Kark mai Pravesh: शुक्र की बदली चाल, लवलाइफ पर पड़ेगा असर, बचकर रहें ये 4 राशिवाले
Sukra ka Kark mai Pravesh: प्रेम और आकर्षण का ग्रह शुक्र 20-21 अगस्त की मध्यरात्रि में 1 बजकर 20 मिनट पर चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर गया है। शुक्र के कर्क राशि में जाने से प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावनात्मक होना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, आपकी भावनाओं की कद्र न करते हुए दूसरों के साथ संबंध बना सकता है। शुक्र 14 सितंबर तक इसक राशि में रहने वाला है।

25 दिनों का यह समय प्रेम संबंधों और निजी रिश्तों के लिए ठीक नहीं रहेगा। आइए जानते हैं राशियों पर प्रभाव-
- मेष : चतुर्थ स्थान में शुक्र आने से लग्जरी तो मिलेगी लेकिन परिवार और विशेषकर माता से संबंध बिगड़ेंगे। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वह आपसे बेवजह का विवाद करके दूर जा सकता/सकती है। सतर्क रहें।
- वृषभ : तीसरे भाव में शुक्र आने से पारिवारिक संपत्ति सुख मिलेगा। किंतु आपका मन बहुत विचलित रहेगा। किसी के साथ अपने निजी रिश्तों को सार्वजनिक रूप से व्यक्त न करें, अन्यथा वो रिश्ता खटास में पड़ सकता है।
- मिथुन : दूसरे भाव में शुक्र का आना आर्थिक रूप से मजबूती देगा किंतु यही धन आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। आपके अपने और प्रियजन आपसे धन के लालच में जुड़ेंगे और आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करेंगे।
करियर में ठहराव महसूस होगा (Sukra ka Kark mai Pravesh)
- कर्क : इसी राशि में शुक्र के आने से भावनात्मक रूप से आप अत्यधिक कमजोर महसूस करेंगे। आपके निर्णय भी भावनाओं से प्रभावित हो सकते हैं। करियर में ठहराव महसूस होगा। प्रेम संबंधों में आपकी सूझबूझ से टकराव टाल सकते हैं।
- सिंह : द्वादश का शुक्र खूब पैसा देगा किंतु खर्च भी अधिक करवाएगा। आप किसी की मजबूरी को देखते हुए उसे धन उधार देंगे किंतु वही व्यक्ति आपको धोखा देगा। प्रेमी-प्रेमिकाएं सिर्फ धन के लालच में आपसे जुड़ेंगे।
- कन्या : एकादश का शुक्र लाभ देता है किंतु कन्या राशि में शुक्र नीच का हो जाता है इसलिए संभव है कि आपको रिश्तों में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़े। अपने काम करवाने के लिए दूसरों का मुंह देखना पड़ेगा।
आपके काम अचानक अटक सकते हैं (Sukra ka Kark mai Pravesh)
- तुला : दशम में शुक्र आ रहा है। यह पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा किंतु आपके काम अचानक अटक सकते हैं। प्रमोशन रूक सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है। प्रेमी-प्रेमिकाओं का विवाह होते-होते रूक सकता है।
- वृश्चिक : भाग्य भाव का शुक्र धन खूब देने वाला है किंतु सतर्क रहें यह धन कोई प्रियजन आपसे छीन सकता है। अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाह संबंधी काम बनेंगे।
- धनु : आपके लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर शारीरिक कष्ट लेकर आ सकता है। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। जो भी काम करेंगे उसमें मन नहीं लगेगा और इस कारण उसे बार-बार बदलने का विचार मन में आएगा।
- मकर : सप्तम में शुक्र का आना दांपत्य जीवन के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह घूमने का विचार आएगा। अविवाहितों का विवाह होने के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ होने वाला है।
मानसिक अस्थिरता दूर होगी (Sukra ka Kark mai Pravesh)
- कुंभ : यह समय प्रेम संबंधों में गर्माहट लाने वाला रहेगा। शत्रु परास्त होंगे किंतु आपको भी थोड़ी हानि तो उठानी पड़ सकती है। मानसिक अस्थिरता दूर होगी और कोई ठोस निर्णय ले पाएंगे। विवाह की बात पक्की हो सकती है।
- मीन : पंचम भाव में शुक्र का आना प्रेम संबंधों में गर्माहट लाएगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। अनेक माध्यमों से पैसा आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications