Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shukra Rahu Yuti 2023: शुक्र-राहु की युति से बनेगा क्रोध योग : मिलेगा भौतिक सुख, बढ़ेगा अहंकार

राहु-शुक्र की युति 6 अप्रैल प्रात: 11.01 बजे तक ही रहेगी, जिसका असर आपकी लग्जरी और पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा, किसी के लिए ये अच्छा है और किसी के लिए बुरा।

Shukra Rahu Yuti 2023

Shukra Rahu Yuti 2023: 12 मार्च 2023 को प्रात: 8 बजकर 28 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर गया है। मेष राशि में पहले से राहु स्थित है। इसलिए शुक्र और राहु की युति से क्रोध नामक योग का निर्माण होता है। राहु के साथ शुक्र की युति से दो तरह से असर होता है। पहला व्यक्ति की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है और दूसरा यह कि जब व्यक्ति को अधिक सुख-सुविधाएं, लग्जरी लाइफ प्राप्त होती है तो उसमें अहंकार की भावना प्रबल होती है और कई बार वह व्यक्ति दूसरों पर क्रोध भी करने लग जाता है। शुक्र 6 अप्रैल को वृषभ राशि में चला जाएगा।

सभी राशियों पर प्रभाव

  • मेष : इसी राशि में शुक्र-राहु युति होगी। व्यर्थ के विवाद बढ़ेंगे किंतु वाहन,संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे। भौतिक सुख बढ़ेंगे।
  • वृषभ : द्वादश में शुक्र-राहु की युति, भौतिक सुखों पर खर्च अधिक करवाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले फंसेंगे। धन लाभ होगा।
  • मिथुन : एकादश भाव में हो रही राहु-शुक्र की युति धन लाभ करवाएगी। आर्थिक प्रयोजन सफल होंगे। अहंकार में वृद्धि होगी।
  • कर्क : दशम में राहु-शुक्र के आने से करियर में अचानक बदलाव आएगा। नए काम मिलेंगे। शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा।
  • सिंह : भाग्य प्रबल होगा। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। धन लाभ होगा। क्रोध और अहंकार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक होगा।
  • कन्या : अष्टम में राहु शुक्र आने से घटना-दुर्घटना की आशंका है। अचानक धन लाभ स्वजन से मिल सकता है। लाभ होगा।
  • तुला : सप्तम में युति वैवाहिक जीवन के लिए शुभ है। हालांकि क्रोध से संबंध बिगड़ेंगे। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
  • वृश्चिक : रोग और शत्रुओं में वृद्धि होगी। सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि, संपत्ति की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ होगा।
  • धनु : शिक्षा और संतान के क्षेत्र में लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक, दांपत्य जीवन मधुर होगा। संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
  • मकर : चतुर्थ में शुक्र-राहु अचानक भौतिक सुविधाएं प्रदान करेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। मां पक्ष से लाभ होगा।
  • कुंभ : भाई-बहनों की ओर से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। लग्जरी लाइफ, प्रेम, आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।
  • मीन : द्वितीय का राहु शुक्र लग्जरी लाइफ देगा, प्रेम-प्रेमिका के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए कार्य व्यवसाय प्राप्त होंगे।

क्या करें

राहु-शुक्र की युति के दौरान चांदी के आभूषण अधिक से अधिक पहनें। ओपल धारण करना लाभदायक रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+