Shukra ka Gocher: शुक्र का सिंह में गोचर, धन के साथ सम्मान और प्रमोशन भी मिलेगा
Shukra ka Gocher: लग्जरी लाइफ और धन संपत्ति का ग्रह शुक्र 31 जुलाई 2024 को दोप 2:33 बजे से सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर गया है। सूर्य की राशि में शुक्र का गोचर होना अत्यंत शुभ है। प्रत्येक राशि के जातकों को इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
सिंह राशि में जाने के कारण शुक्र और सूर्य दोनों के प्रभाव मिलेंगे। धन संपदा तो प्राप्त होगी ही, सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलने वाली है।

जिन जातकों की जन्मकुंडली में शुक्र उत्तम स्थिति में मजबूत है उन्हें इसका शुभ फल मिलेगा। जिनकी कुंडली में शुक्र वक्री या पाप ग्रहों के साथ बैठा हुआ है उन्हें कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। शुक्र 24 अगस्त तक सिंह राशि में रहेगा।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : पंचम में शुक्र का आना आपकी लव लाइफ के लिए मजेदार रहने वाला है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
- वृषभ : चतुर्थ का शुक्र धन संपदा प्रदान करेगा। आभूषणों की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
- मिथुन : आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। रिश्तेदारों या मित्रों की ओर से धन मिलेगा। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे।
- कर्क : विदेश से धन आएगा। विदेश में जॉब मिल सकती है। मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मबजूत होंगे।
- सिंह : अपने प्रयासों से धनवान बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
- कन्या : द्वादश का शुक्र लाभ देगा। अटका धन मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। कोई सामाजिक सम्मान मिल सकता है।
- तुला : लाभ भाव का शुक्र दौलत देने वाला है। अनेक माध्यमों से धन आएगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के योग हैं।
- वृश्चिक : करियर को ग्रोथ मिलेगी। नए बिजनेस शुरू करेंगे। धन आएगा, लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। सेहत सुधरेगी।
- धनु : भाग्य चमकेगा। कर्म प्रधान रहने से अनेक लाभ होंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। करियर को ग्रोथ मिलेगी।
- मकर : धन आएगा किंतु खर्च भी होगा। परेशानी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में टकराव होगा।
- कुंभ : दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी में काम प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। लव पार्टनर मिलने वाला है।
- मीन : पैसा आएगा, कर्ज चुकाने में सफल होंगे। रोग दूर होंगे। मानसिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। काम तेजी से पूरे होंगे।
क्या करें
जिन लोगों के लिए शुक्र ठीक नहीं है या जिनके लिए ठीक है वे सभी लोग शुक्र के सिंह में गोचर के दौरान प्रतिदिन साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें। प्रतिदिन गुलाब का इत्र या परफ्यूम लगाएं। केसर का तिलक हर दिन मस्तक और कंठ पर लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications