Shukra Gochar 2026: शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, सिंह-तुला समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि ग्रह की चालों का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रहों की चाल बदलने पर इंसान की ग्रह-दशा में भी परिवर्तन होता है जो कि अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है, 16 जुलाई को भी बड़ा बदलाव हुआ है जो कि कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला हैष

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आज वैभव और सुख के स्वामी शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं जो कि कुछ लोगों के लिए काफी शुभ हैं, अब उनका वक्त बदलेगा और उन्हें हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी।

Shukra Gochar 2026

उन्होंने कहा कि 'पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि में आता है जिसके स्वामी सू्र्य है जो कि तेज और सफलता के पर्याय हैं और शुक्र कला, सौंदर्य, धन का कारक इसलिए जब दोनों का साथ मिलता है तो लोगों को धन, करियर, वैभव और सुंदरता की प्राप्ति होती है और यहां पर सूर्य 1 अगस्त तक रहेगा।'

Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

उनके मुताबिक इस परिवर्तन का असर चार राशियों पर काफी अच्छा पड़ने वाला है और ये चार राशियां हैं- वृषभ, सिंह, तुला और धनु। इन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी, लव लाइफ या वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा तो वहीं रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आर्थिक लाभ होगा। जो रिलेशन लंबे वक्त से दूर था या उनमे तनाव चल रहा था, वो भी सुधर जाएगा। कुल मिलाकर इन चार राशिवालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और इनकी किस्मत बदलने वाली है।

शुक्र को करें खुश, हर मनोकामना होगी पूरी

पंडित दयानंद शास्त्री ने इसी के साथ ही शुक्र को खुश करने के उपाय भी बताएं हैं और कहा कि जो कोई भी इनकी सच्चे मन से पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शुक्रवार के दिन व्रत रखने और मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुक्र खुश होते हैं।

शुक्रवार को सुबह-शाम करें शुक्र देव की आरती

तो वहीं सफेद या गुलाबी रंग के कपड़ों को भी धारण करने से वो प्रसन्न होते है, इसके अलावा हर शुक्रवार को शुक्र ग्रह की आरती करने से इंसान की हर समस्या का निवारण होता है इसलिए हर फ्राईडे को सुबह-शाम शुक्र देव की आरती करनी चाहिए।

शुक्र देव की आरती

  • जय शुक्र देवा, स्वामी जय शुक्र देवा!भजत जन मनवांछित फल, पावत नित मेवा॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • श्वेत वर्ण शुचि सुन्दर, पीताम्बर धारी।
  • कर त्रिशूल वर मुद्रा, दुष्टन दुखकारी॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • रत्न सिंहासन बैठे, सिर मुकुट विराजै।
  • छवि लखि कोटि काम की, सुर नर मुनि लाजै॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • इंद्र आदि सुर पूजित, पद कमल तुम्हारे।दीन दयाल दयानिधि, संकट सब टारे॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • शुक्र देव प्रभु मेरे, भव भय के हारी।
  • तुम बिन कौन सहायक, मैं हूँ शरण तुम्हारी॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • जो कोई आरती शुक्र देव की, प्रेम सहित गावै।
  • ताके सब दुःख मिटहीं, लक्ष्मी घर आवै॥
  • (जय शुक्र देवा...)
  • जय शुक्र देवा, स्वामी जय शुक्र देवा!
  • भजत जन मनवांछित फल, पावत नित मेवा॥
  • (जय शुक्र देवा...)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+