Shukra Gochar 2023: शुक्र का उच्च राशि मीन में गोचर 15 फरवरी से, प्रेम में मिलेगी सफलता, दांपत्य होगा सुखद

मीन शुक्र की उच्च राशि है और वर्तमान में मीन राशि में बृहस्पति भी मौजूद है। ऐसे में इस राशि में दो गुरुओं का मिलन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा।

Shukra Gochar 2023:

Shukra Gochar 2023: लग्जरी लाइफ, रोमांस और लव का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 15 फरवरी 2023 बुधवार को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। मीन शुक्र की उच्च राशि है और वर्तमान में मीन राशि में बृहस्पति भी मौजूद है। ऐसे में इस राशि में दो गुरुओं का मिलन सुख-सौभाग्य, लग्जरी लाइफ, प्रेम और रोमांस में वृद्धि करने वाला साबित होगा। शुक्र 12 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। 33 दिन शुक्र और गुरु का एक ही राशि में रहना विभिन्न राशियों के लिए शुभाशुभ फल प्रदान करेगा।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : द्वादश भाव में गुरु-शुक्र की युति सुखों में वृद्धि करेगी। लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। व्यवहार संयमित होगा।
  • वृषभ : एकादश में शुक्र के आने से आय के नए साधन मिलेंगे। प्रेम, संतान, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता।
  • मिथुन : आजीविका की चिंता समाप्त होगी। सुखों में वृद्धि, मातृपक्ष की ओर से लाभ, वाहन-भूमि की प्राप्ति संभव।
  • कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा। संपत्ति प्राप्त होगी। दांपत्य सुखद होगा। प्रेम परवान चढ़ेगा।
  • सिंह : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पेट संबंधी रोग उभर सकता है। दांपत्य में सुख और प्रेम में वृद्धि होगी।
  • कन्या : जीवनसाथी से टकराव दूर होगा। प्रेम में वृद्धि होगी। नए आभूषण, वस्त्रों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।
  • तुला : आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। शत्रु शांत होंगे, रोगों में कमी आएगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
  • वृश्चिक : प्रेम में वृद्धि होगी। दांपत्य का टवराव दूर होगा। संतान को उपलब्धि हासिल होगी। धन का आगमन होगा।
  • धनु : सुखों में वृद्धि, स्त्रीपक्ष से लाभ, संकट दूर होगा। नए भूमि, वाहन प्राप्त होंगे। आजीविका का संकट दूर होगा।
  • मकर : भाई-बहनों से टकराव होगा। धन की तंगी अनुभव होगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। नए कार्य प्राप्त होंगे।
  • कुंभ : संचित धन में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आकर्षण प्रभाव बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
  • मीन : गुरु-शुक्र की युति अत्यंत शुभ है। प्रेम में वृद्धि होगी। आकर्षण बढ़ेगा। धन लाभ, नए कार्य की प्राप्ति, सुखों में वृद्धि।

व्यापक प्रभाव

उच्च राशि मीन में शुक्र के जाने से पर्यावरण, प्रकृति, राजनीति और विभिन्न वस्तुओं पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। सफेद खाद्य वस्तुएं, डेयरी प्रोडक्ट, दालों की कीमतों में वृद्धि होगी। सोना-चांदी महंगा होगा। पर्यावरण संतुलित रहेगा। कहीं-कहीं शीत का प्रकोप रहेगा।

गोचर के दौरान क्या करें

गुरु-शुक्र की युति के दौरान 33 दिन सभी राशि के जातक नियमित रूप से केसर को गुलाबजल में घिसकर मस्तक और नाभि पर तिलक अवश्य लगाएं। इससे अत्यंत लाभ प्राप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+