Shani Jayanti 2023: शनि की प्रिय-अप्रिय वस्तुओं का ध्यान रखें, रहेंगे फायदे में

Shani Jayanti 2023: हमेशा सत्कर्मों, सदाचार, सत्य का पालन करें शनि प्रसन्न रहेंगे।

Shani Jayanti 2023

Shani Jayanti 2023: शनिदेव को ग्रहों का न्यायाधिपति कहा गया है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न रखना है तो अपने कर्मों को ठीक रखना होगा। बुरे कर्म करने वालों को शनिदेव ऐसा कष्ट देते हैं कि वह मनुष्य जीवनभर परेशान होकर भटकता रहता है, उसे कहीं ठिकाना नहीं मिलता। जबकि अच्छे कर्म करने वाले को शनिदेव राजा तक बना देते हैं। लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते रहते हैं। यदि आप शनिदेव को प्रसन्न रखना चाहते हैं तो उनकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं शनिदेव को कौन सी वस्तुएं प्रिय हैं और कौन सी अप्रिय।

शनिदेव की प्रिय वस्तुएं

शनिदेव को काले और नीले रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं। शनि देव का जन्म अमावस्या के दिन हुआ इसलिए काली वस्तुओं पर उनका अधिकार है। काले उड़द, काले तिल, काला कंबल, सरसों-तिल का तेल, लोहा, वाहन-मशीनरी पर शनिदेव का अधिकार होता है और उन्हें वे विशेषतौर पर पसंद होती है। इसलिए इन वस्तुओं का दान शनि को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। गरीबों, अपंगों, दृष्टिहीनों, कौढ़ी, रोगियों की सेवा करने से शनि प्रसन्न होते हैं। गरीबों, निशक्तों को चप्पलें दान करने से शनि प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव को ये बिलकुल पसंद नहीं

शनिदेव न्याय के देवता हैं इसलिए इन्हें कोई गलत बात बिलकुल पसंद नहीं। शनिदेव उन मनुष्यों को कड़ा दंड देते हैं जो दूसरों के धन, संपत्ति, दूसरों की स्त्री पर बलपूर्वक अपना अधिकार जमा लेते हैं। जो मनुष्य झूठ, पापकर्म, चोरी करके दूसरों का धन हड़प लेते हैं उन्हें शनि के कड़े दंड भोगने पड़ते हैं। गरीबों, असहायों, निशक्तों, बालकों, वृद्धों और पशु-पक्षियों को सताने वाले मनुष्य शनि के दंड के भागी होते हैं। शनिदेव ऐसे लोगों के भाग्य का हरण कर लेते हैं और उन्हें जीवनभर नर्क भोगना पड़ता है।

कैसे करें शनि को प्रसन्न

शनिदेव को अपने पक्ष में रखना है तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। सबसे पहले अपना आचरण सुधारें, ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरों मनुष्यों, प्राणियों, पशु-पक्षियों, पर्यावरण, जल का अपमान होता हो उनकी हानि होती हो।दूसरा उपाय है हनुमानजी की आराधना नियमित रूप से करें लेकिन हनुमान आराधना के साथ भी उपरोक्त सभी बातों का ध्यान रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+