Shani Gocher: शनि की सीधी चाल हो सकती है घातक, सुरक्षित रहने के लिए जरूर करें ये उपाय

Shani Gocher: 15 नवंबर 2024 को शनि की चाल सीधी होने वाली है। 139 दिन वक्री रहने के बाद अब जब शनि मार्गी होने जा रहा है तो सभी राशि के जातकों को बचकर रहना होगा। हालांकि शनि उन्हीं लोगों को कष्ट देते हैं जिनके कर्म बुरे होते हैं।

शुभ कर्म करने वाले जातकों को शनि कष्ट नहीं देते हैं। शनि के मार्गी होने के कारण प्रभावित तो सभी राशि के जातक होंगे किंतु कुछ उपाय करके उन कष्टों से बचा जा सकता है।

Shani Gocher
  • सवा मीटर काला कपड़ा लें, इसमें सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, एक लोहे का टुकड़ा और एक सूखा नारियल बांधें। इसे अपने सिर के ऊपर से सात बार उसारकर नदी में प्रवाहित करें। शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
  • लोहे के पतरे पर उकेरा हुआ शनि यंत्र गले में धारण करने से शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • काली हल्दी की दो गांठ लेकर इस पर ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र 108 बार जपकर सात बार फूंक मारे और इसे किसी चौराहे पर फेंक आएं, शनि की पीड़ा आपसे दूर चली जाएगी।
  • शनिवार के दिन हनुमानजी के गदा से थोड़ा सा सिंदूर ले आएं और इससे अपने घर के बाहर मुख्य द्वार पर दोनों ओर ऊं हं हनुमते नम: मंत्र लिख दें। शनि की पीड़ा घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाएगी।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय आटे के सात दीपक लगाएं। आटे को सरसों के तेल से गूंथें और उसमें थोड़े से काले तिल मिलाएं। इसमें तिल का तेल भरकर प्रज्वलित करें।
  • शुक्रवार के दिन काले चने पानी में भिगों दें। शनिवार को इन्हें पानी से निकालकर इनमें तिल का तेल मिलाएं और इसे किसी काले घोड़े को खिला दें। यह प्रयोग सात शनिवार करें। इससे आपकी कुंडली में क्रूर से क्रूर स्थिति में बैठा हुआ शनि भी शुभ फल देने वाला बन जाएगा।
  • शनिवार के दिन एक सूखा नारियल लेकर उसमें छोटा सा छेद करें। उस छेद में से तिल का तेल भर दें। इस नारियल को ऊं शं शनैश्चराय नम: का जाप करते हुए नदी में प्रवाहित कर दें। नदी न हो तो तालाब, कुएं या बावड़ी में डाल आएं। शनि की पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+