Shani Gocher: शनि की बदली चाल, जानिए साढ़ेसाती वालों का क्या होगा हाल?

Shani Gocher: मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देने वाले शनिदेव 139 दिन बाद आज शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं।

शनि 30 जून 2024 को वक्री हुए थे। इन 139 दिनों में शनि ने सभी राशियों को प्रभावित किया और सबसे ज्यादा साढ़ेसाती और लघु ढैया वाले जातक शनि के वक्री होने से परेशान थे।

Shani Gocher

साढ़ेसाती वालों पर प्रभाव

  • मकर : मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चल रहा है। शनि के मार्गी होने के कारण आपके अटके हुए कामकाज गति पकड़ेंगे और रूका हुआ पैसा भी आने लगेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा लेकिन अधिक की उम्मीद न रखें। यदि आप पैरों से संबंधित किसी रोग से परेशान हैं, जांघों, पिंडलियों में कष्ट रहा है, घुटनों की समस्या रही है तो शनि के मार्गी होते ही ये सारी परेशानियां पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि वक्री बैठा हुआ है तो उन्हें अधिक लाभ की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आपके कष्ट बढ़ भी सकते हैं।
  • कुंभ : इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा ढैया चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको काफी राहत मिलने वाली है। अब तक अनावश्यक और बेतहाशा धन खर्च हो रहा था, जिसमें कमी आएगी। अनावश्यक विवादों से घिरे हुए थे तो अब उसमें भी राहत मिलने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामले फंसे हुए हैं तो उनमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन की तंगी दूर तो नहीं होगी किंतु धन आने के मार्ग कुछ खुलते जाएंगे। जिन लोगों की कुंडली में शनि वक्री बैठा हुआ है उन्हें दौड़भाग बढ़ सकती है। कुछ काम देरी से पूरे होंगे या उनके पूरे होने में संदेह रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
  • मीन : इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया चल रहा है। आपके लिए शनि का मार्गी होना शुभ फलदायी रहेगा। आपको शुभ कर्मों का त्वरित फल मिलने वाला है। आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे। करियर में नए रास्ते बनने वाले हैं। पैसा आएगा और उसे अपनी लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। अब तक शनि वक्री होने के कारण आपको अधिक शुभ फल नहीं दे पा रहा था। अब मार्गी होने से आपके शारीरिक कष्टों में भी कमी आएगी। कमर के नीचे के अंगों से संबंधित सारे रोग दूर हो जाएंगे। जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि वक्री बैठा हुआ है वे विपरीत प्रभावों से गुजरेंगे।

लघु ढैया वालों का हाल

कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि का लघु ढैया चल रहा है। इन दोनों राशियों के जातक परेशानियों से कुछ राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में प्रसन्न हो जाइए क्योंकि सेहत में सुधार आ जाएगा। धन भी उम्मीद के अनुरूप आने लगेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+