Shani Asta 2023 : आज शनि होंगे अस्त, जानिए क्या होगा असर?

शनि ने इसी माह 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इस कारण मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि का लघुकल्याणी ढैया चल रहा है।

Shani Asta 2023

Shani Asta 2023: शनि 30 जनवरी 2023 को सायं 5 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो रहा है। शनि के अस्त होने से वे लोग राहत महसूस करेंगे जिनकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और लघुकल्याणी ढैया चल रहा है। यह समय 34 दिन का रहेगा। शनि 5 मार्च को प्रात: 6 बजकर 51 मिनट पर पुन: उदय हो जाएगा।

संकटों का सामना करना पड़ा होगा

शनि ने इसी माह 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इस कारण मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि का लघुकल्याणी ढैया चल रहा है। अत: इन राशि के जातकों के लिए समय कई मायनों में संकटपूर्ण रहा। इसके साथ ही जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि खराब अवस्था में बैठा होगा उन्हें भी संकटों का सामना करना पड़ा होगा। किंतु अब 34 दिन का समय आप सभी के लिए राहतभरा रहेगा। इन दिनों 34 दिनों में शनि आपको सुधरने का अवसर दे रहे हैं। यदि कोई गलत कार्य में आप संलग्न हैं तो उसे तुरंत बंद कर दीजिए।

क्या होगा असर

शनि अस्त की 34 दिन की अवधि में शनि की पीड़ा से शांति रहेगी। जो काम अटके हुए हैं उन्हें गति मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, वाहन, कृषि, भवन निर्माण के कार्यो को गति मिलेगी। साथ ही शनि जिन लोगों की कुंडली में भाग्य में बाधक बना हुआ है, उन्हें राहत रहेगी। साथ ही भाग्य को बल मिलेगा। किंतु जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि भाग्य का कारक ग्रह है उनके लिए समय शिथिल रहेगा। उनके शुभ कार्यो में कमी आएगी। लाभ होगा किंतु उतना नहीं जितने की अपेक्षा थी।

शनि अस्त के समय क्या करें

शनि अस्त होने के समय भी हनुमानजी और शनिदेव की पूजा अवश्य करें। इससे बाद में भी आपको शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी जब शनि पुन: उदय होंगे। शनि की दर्शन करें। शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। गरीबों भिखारियों को जरूरत हो तो दवाई उपलब्ध करवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+