Vrischika (Scorpio) Career Horoscope 2024: करियर को मिलेगी ग्रोथ
Scorpio Career Horoscope 2024: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि चतुर्थ और बृहस्पति छठे और सातवें घर में गोचर करेगा। चौथा शनि करियर को धीमी गति से ग्रोथ दर्शा रहा है। साल 2024 में आपका करियर आगे तो बढ़ेगा किंतु गति अत्यंत धीमी होगी।

प्रमोशन होते-होते अटक सकता है। यह समय जनवरी से मार्च का रहेगा जब आपको लगेगा कि कुछ हो ही नहीं रहा। इसके बाद मार्च से थोड़ी गति मिलनी शुरू होगी। बृहस्पति आपके छठे भाव में 1 मई तक गोचर करेगा, यह स्थितियां संतुलित रखेगा।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नौकरी में उन्नति मिलेगी, नए काम प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने की राह देख रहे प्रोफेशनल्स की इच्छा पूरी हो सकती है किंतु ध्यान रखें सोच-समझकर कदम बढ़ाना है। 1 मई के बाद बृहस्पति के सप्तम स्थान में चले जाने से साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
नए बिजनेस शुरू करने के लिए जून से अगस्त का समय सबसे बेहतर रहेगा। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जो काम करेंगे उसमें इस दौरान सफलता मिलेगी। सितंबर में शनि का गोचर थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल आदि से जुड़े काम में अच्छा प्रॉफिट प्राप्त करेंगे।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?












Click it and Unblock the Notifications