Vrischika (Scorpio) Career Horoscope 2022: करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2022 करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव से सामना करवाएगा। आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का सौ फीसदी उपयोग करने के बाद भी कहीं न कहीं पीछे रह जाएंगे। कम योग्यता वाले लोग आपके आगे निकल जाएंगे, लेकिन घबराएं नहीं यह समय अप्रैल तक का रहेगा। उसके बाद का समय आपका होगा। वर्ष के प्रारंभ की कमजोरियों को दूर करके अप्रैल के बाद आप अपने करियर को गति दे सकते हैं। अप्रैल तक तो लोग साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं उन्हें भी किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है।

Career Horoscope 2022 :वृश्चिक के करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा

इसलिए पार्टनरशिप डीड पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। अप्रैल तक के समय में आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा, आपके कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी तरक्की से जलते हैं और आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। अप्रैल के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आप अपने मन के मुताबिक कार्य में बदलाव कर सकते हैं । नई नौकरी तलाशना चाहते हैं तो तलाशें, पूरी होगी। कार्य में बदलाव का भी यही समय रहेगा। दशम स्थान का स्वामी तृतीय में रहने से आप ऐसा काम करना पसंद करेंगे जिसमें आपके भाई-बहन भी जुड़े हुए हों।

प्यार का राशिफल 2022

वह काम नौकरी भी हो सकता है या फि रर बिजनेस भी। जून-जुलाई में कोई बड़ा जॉब ऑफर हो सकता है। एक से अधिक कार्य के ऑफर आएंगे, उनमें से आपको चयन करना होगा। प्रॉपर्टी ब्रोकिंग, शेयर बाजार, इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। सितंबर-अक्टूबर में आपको किसी स्त्री के कारण अपने जॉब में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उपाय : मंगल पिरामिड की स्थापना कार्य में उन्नति देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+