Vrischika (Scorpio) Business Horoscope 2021: योजना बनाकर काम करें, लाभ होगा
Vrischika (Scorpio) Business Horoscope 2021: लग्न में केतु और दशमेश सूर्य के कारण कारोबार में लाभ की पूरी संभावनाएं नए साल 2021 में बन रही हैं, लेकिन बार-बार आपकी मानसिक स्थिति विचलित होने के कारण समस्याएं भी पीछा नहीं छोड़ेंगी। कोरोना के कारण पिछले साल जो भी परेशानियां आई वे काफी हद तक इस साल दूर होंगी, लेकिन तब सचेत हो जाएं जब आय से अधिक खर्च की स्थिति बनने लगे। अन्यथा कर्ज लेना पड़ेगा।
फरवरी से अप्रैल के बीच नया काम शुरू करने का बेहतर समय है, लेकिन पूरी योजना बनाकर, बिजनेस के सारे पक्षों को अच्छी तरह जान-समझ लेने के बाद ही निवेश करें। जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस लाभ देंगे। कृषि और कृषि से जुड़े तमाम तरह के कार्यो में इस साल अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है।
कोई जोखिमभरा काम करने से बचें
जुलाई से सितंबर के मध्य का समय बिजनेस के लिए थोड़ा सा सामान्य रहेगा। अर्थात् यह समय शांति से बैठने का समय रहेगा। इस समय का उपयोग भविष्य की योजनाएं बनाने में लगाएं। कोई जोखिमभरा काम करने से बचें। दूसरों को कारोबार विस्तार के लिए पैसा उधार देने से बचें। अक्टूबर के बाद का समय कारोबार के लिए बेहतर है। इस समय में बड़े निवेश करेंगे। अनाज, होटल, कपड़े, मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम प्रोडक्ट्स, जमीन से जुड़े कार्यो में लाभ। इन इंडस्ट्री के कारोबारियों को बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications