Saturn Horoscope 2021 : कुंभ के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव, बढ़ेगा खर्च
Saturn Horoscope 2021: वैदिक ज्योतिष में नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी खुद की राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।
142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव
इस साल की खास बात यह है कि शनि लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई, 2021 की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह फिर मार्गी हो जाएंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर साल भर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं, उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं जब चंद्र राशि से शनि चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो लघुकल्याणी ढैय्या लगती है। इस प्रकार वर्ष 2021 में मिथुन और तुला राशियां लघु कल्याणी ढैय्या के प्रभाव में रहेंगी।
शनि का कुंभ राशि पर प्रभाव
2021 में इस राशि के जातकों के लिए शनि देव द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। शनि की साढ़े साती की पहली ढैय्या का प्रभाव बना रहने के कारण इससे कुम्भ राशि के जातकों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वर्ष के शुरुआती कुछ सप्ताह के दौरान अपने और अपने जीवन-साथी के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। विरोधी भी आपकी चिंता बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, विदेश या दूरदराज की यात्रा सुखद हो सकती है। विदेश से धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। कॉम्पिटीशन की तैयारियां कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications