Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sagittarius Yearly Horoscope 2025: धनु राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल

Sagittarius Yearly Horoscope 2025: (धनु का वार्षिक राशिफल):धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-

वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी दिनांक 14 मई 2025 तक गुरु के छठे स्थान में भ्रमण करने पर जमीन-जायदाद व वाहन को लेकर परेशानी, माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट, व्यापार-नौकरी में बाधा, शारीरिक व मानसिक पीड़ा व अपव्यय के योग बनेंगे। जन्मकुंडली में गुरु बलवान होने पर उक्त अशुभ फलों में कमी आएगी।

Sagittarius Yearly Horoscope 2025

फिर भी गुरु की शांति कर कराएं। 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 5 दिसंबर से आगे गुरु का सप्तम स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठफलकारक है। राज्यकृपा, धनलाभ, नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता, भागीदारी में लाभ, दांपत्य सुख में वृद्धि, शुभकार्यों के लिए सुखद यात्रा, मित्रों से सहयोग, धनलाभ व आरोग्यता बनी रहेगी।

यदि जन्मचक्र में गुरु निर्बल है तो कार्यों में बाधा, एवं जीवनसाथी को गुप्त रोग से पीड़ा हो सकती है। वर्षारंभ पूर्व से लेकर 29 मार्च तक शनि का तीसरे स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठप्रद है। व्यवसाय व नौकरी में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, धनलाभ, निरोगता, शत्रु परास्त, स्थायी संपत्ति की प्राप्ति, माता-पिता को शारीरिक कष्ट व छोटे भ्राता को पीड़ा होगी।

अचल संपत्ति में परेशानी, ज्येष्ठ भ्राता से मतभेद

29 मार्च से आगे वर्ष पर्यन्त लोह पाद से शनि का लघुकल्याणी ढैय्या चतुर्थ स्थान में भ्रमण करने पर मातृकष्ट, भूमि आदि अचल संपत्ति में परेशानी, ज्येष्ठ भ्राता से मतभेद, राजभय, प्रियजनों का वियोग, तथा जीवनसाथी से कदाचित् मतभेद बने रहेंगे।

वर्षारंभ पूर्व से लेकर 18 मई तक राहु चतुर्थ व केतु दशम स्थान में भ्रमण करने से स्वजनों से वाद-विवाद, मनस्ताप, माता-पिता को कष्ट, गृहकलह, राजभय, सौख्यता में कमी, अचल संपत्ति में परेशानी एवं अनायास संकट की स्थिति बनेगी। 18 मई से आगे डेढ़ वर्ष तक राहु तीसरे व केतु नवम स्थान में भ्रमण करेंगे जो शुभप्रद होगा। मेहनत के अनुरूप कार्यों में सफलता, शत्रुनाश, धनलाभ, नौकरी-व्यवसाय में उन्नति, मित्रों से लाभ एवं भाग्यवृद्धि होगी।

जीवनसाथी से मतभेद, मनस्ताप, थकावट, अकारण यात्रा, संतान पीड़ा

20 अक्टूबर से 21 जनवरी तक तथा आगे 2 अप्रैल से 6 जून तक मंगल अष्टम स्थान में भ्रमण करेगा पर अपघात, रक्तविकार, जीवनसाथी से मतभेद, मनस्ताप, थकावट, अकारण यात्रा, संतान पीड़ा एवं आर्थिक क्षेत्र में परेशानी आएगी। 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक वक्री मंगल सप्तम स्थान में रहने से जीवनसाथी को पीड़ा, भागीदारी में हानि, कोर्ट के मामलों में प्रतिकूलता, व्यापार-व्यवसाय में बाधा तथा भाइयों से मतभेद रहेंगे।

6 जून से 28 जुलाई तक मंगल नवम स्थान में आने से परिश्रमपूर्वक नौकरी-व्यापार मंक लाभ, संतान सुख में वृद्धि, निरर्थक यात्राएं एवं अकारण चिंता बनी रहेगी। 18 जुलाई से 27 अक्टूबर तक मंगल दशम-एकादश स्थान में भ्रमण से श्रेष्ठफल प्राप्त होगे। धनलाभ, राज्यकृपा, संकटों से मुक्ति, पद-प्रतिष्ठा व व्यवसाय में उन्नति, महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे एवं कदाचित माता-पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वर्ष का उपाय

धनु राशि के जातकों को वर्ष 2025 में संकटों से मुक्ति के लिए राहु, गुरु एवं शनि की शांति करवानी चाहिए। हनुमानजी की नित्य दर्शन आराधना करवाना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+