धनु प्रेम राशिफल 2024 (Sagittarius Love Horoscope): जमकर होगी प्रेम वर्षा

Love Horoscope 2024 (धनु प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है।

Sagittarius Love Horoscope

लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई।

जीवन में प्रेम का संचार

ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं। सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।

साल 2024 की शुरुआत शानदार तरीके होगी

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 की शुरुआत शानदार तरीके से हो सकती है। 18 जनवरी से शुक्र इसी राशि में रहेगा इसलिए यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ और शानदार रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध मजबूती की ओर अग्रसर होंगे और आपको रिश्ते को गर्माहट प्रदान करने के अनेक अवसर मिलेंगे।

पार्टनर के साथ होगी दोस्ती

पार्टनर के साथ आप एक अच्छी समझ विकसित कर पाएंगे और इससे आपके रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी।

वरना रिश्ते में खटास आ सकती है

शुक्र का अगला चरण 12 फरवरी से मकर राशि में आपके द्वितीय स्थान में होगा यह समय भी ठीक रहेगा। आपके प्रेम में सृजन का समावेश होगा और आप एक रोमांटिक डेट पर साथी के साथ जा सकते हैं।

किसी प्रकार की जबर्दस्ती ना करें

30 मार्च तक के समय में आपको अपने रिश्ते में कुछ उत्तेजक क्षणों का आनंद लेने की स्थिति बनेगी, लेकिन आपको किसी प्रकार की जबर्दस्ती नहीं करनी है, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है।

मार्च महीने के आसपास का समय आपके लिए अनुकूल

आप अपने साथी के साथ अद्भुत खूबसूरत पलों का आनंद ले सकते हैं। यदि आप किसी कमिटेड रिश्ते में हैं तो मार्च महीने के आसपास का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा शुक्र आपके प्रेम जीवन में मनोरंजन और आनंद के कुछ पल लाता रहेगा और मानसिक और शारीरिक रूप से रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने के अधिक अवसर देता जाएगा।

गलतफहमियां आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है

31 मार्च से 25 अप्रैल तक के समय में आपको ग्रहों का भरपूर साथ मिल सकता है लेकिन कुछ गलतफहमियां आपके रिश्ते को कमजोर और बेरूख बना सकती है। इसलिए अप्रैल माह के आसपास आपको धैर्य से काम लेना पड़ सकता है।

भावनाओं को समझना होगा

इस समय पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना पड़ेगा, उनकी भावनाओं को समझना होगा। यदि वह किसी बात पर इनकार कर रहा है तो उसे समझें और उसके अनुरूप अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

छोटी-मोटी परेशानियों को इग्नोर करें

मई के महीने में छठे भाव के शुक्र के प्रभाव से रिश्ते में कुछ मतभेद उभर सकते हैं क्योंकि आप छोटी-मोटी परेशानियों को भी हमेशा की तरह आसानी से नजरअंदाज करने को तैयार नहीं होंगे।

रिश्ते की समस्याओं को समझिए

आप रिश्ते में हावी होने का प्रयास करेंगे और यही आपकी सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। सकारात्मक रूप से जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, आप मानसिक रूप से बहुत तेज और स्पष्ट होंगे और इससे आपको अपने रिश्ते की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी।

किसी अन्य पार्टनर के प्रति आकर्षित होंगे

12 जून से शुक्र के सप्तम में आते ही आपके प्रेम जीवन की समस्याओं का अंत होगा और आप रिश्ते को दोबारा मजबूत बनाने में सफल होंगे। पार्टनर का झुकाव आपके प्रति होगा। इस समय आपको नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं।

पुराना रिश्ता ठंडे बस्ते में चला जाएगा

7 जुलाई से फिर आपके लिए कष्टप्रद समय शुरू होगा। अष्टम शुक्र आपके रिश्ते तुड़वा भी सकता है। आप किसी अन्य पार्टनर के प्रति आकर्षित होंगे जिससे पुराना रिश्ता ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

पार्टनर की भावना को समझने का प्रयास करें

जैसे-जैसे जुलाई का महीना समाप्त होगा आपको धीरे-धीरे राहत महसूस हो सकती है क्योंकि आपका प्रिय आपकी ओर आकर्षित होना शुरू हो सकता है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि आपको आपकी कमजोरियों से अवगत कराएगा और आपको यह जानने में मदद करेगा कि वास्तव में आपके रिश्ते में क्या कमी है।

नए माध्यमों को आजमाने की कोशिश करेंगे

यदि आपको अब तक कोई पार्टनर नहीं मिला है तो अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए मन बना लें क्योंकि सितंबर के महीने में शुक्र आप पर प्रेम की बरसात करने वाला है। आप अपने प्रेम जीवन को उत्तेजित करने के लिए नए माध्यमों को आजमाने की कोशिश करेंगे। लेकिन इस मामले में कोई जल्दबाजी न करें, पहले पार्टनर की भावना को समझने का प्रयास करें।

साल के अंत में हैप्पी एंडिंग होगी

नवंबर और दिसंबर का महीन प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के अवसर प्रदान करेगा। इस प्रकार साल के अंत में हैप्पी एंडिंग होगा।

उपाय : धनु राशि के जातक साल 2024 में सफेद पुखराज पहनकर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+