धनु प्रेम राशिफल 2022 (Sagittarius Love Horoscope): रिश्ते में प्रेम और ऊर्जा भरपूर रहेगी
नई दिल्ली , 20 दिसंबर। धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए साल 2022 बेहतरीन साबित होने वाला है। इस वर्ष आप वो सब पा सकेंगे जिसकी चाहत आपने की है। वर्ष के प्रारंभ में इस राशि में मंगल और शुक्र की युति आपके रिश्ते में जबर्दस्त ऊर्जा का संचार करेगी। रिश्ते में गर्माहट कायम रहेगी अप्रैल तक शनि का गोचर द्वितीय भाव में होने से वाणी में आकर्षण रहेगा जिसके दम पर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे विशेषकर विपरीतलिंगी लोगों को अपनी बातों से मोह लेंगे। अप्रैल मध्य के बाद से शनि का गोचर तृतीय स्थान में होने और उसकी तीसरी दृष्टि पंचम पर होने से भी प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी।

जिन्हें अब तक प्रेम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें अप्रैल मध्य के बाद से मिल जाएगा। जो पहले से प्रेम में पड़े हुए हैं वे अपने साथी के और भी करीब पहुंच जाएंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा और उनके साथ किसी रोमांटिक जगह पर वक्त बिताएंगे। अपने साथी से विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। लेकिन यहां सलाह यह दी जाती है किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले उसके सारे अच्छे-बुरे पक्षों पर अच्छी तरह विचार कर लें।
यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022
विवाह के निर्णय में परिवार की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। सितंबर से दिसंबर के बीच का समय रिश्ते पर भरोसा करने का है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण अपने पार्टनर से आपकी दूरी बन सकती है, भरोसा रहेगा तो ऐसा नहीं होगा।
उपाय : पीला सुनहला धारण करें। लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications