धनु प्रेम राशिफल 2021 (Sagittarius Love Horoscope): विवाह में बदल जाएगा प्रेम संबंध
Sagittarius Love Horoscope 2021: धनु राशि के लवर्स के लिए साल 2021 बहुत महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होने वाला है। यही वह साल है जब आप या तो अपने प्रेम को कोई नाम दे सकते हैं या फिर पूरी तरह अकेले होने वाले हैं। बार-बार आप इमोशनल भी होंगे और आपके निर्णय में परिवार वालों का विरोध भी सहन करना पड़ेगा। आपके प्रेम के बारे में जब परिवारवालों को पता लगेगा तो संभव है कि आपको बड़े विरोध का सामना करना पड़े। ऐसी परिस्थिति में आपको अपने विवके से निर्णय करना होगा कि आप क्या चाहते हैं।

धनु राशि के लोगों के लिए साल के शुरुआती तीन माह प्रेम के मामले में लकी साबित होंगे। आप पूरे उत्साह और जोश के साथ पार्टनर की उपस्थित को एंजॉय करेंगे। उनके साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाएंगे, तोहफों का आदान-प्रदान करेंगे और साथ में भरपूर वक्त बिताएंगे। यदि अब तक कोई पार्टनर नहीं है तो साल के शुरुआती माह में ही कोई न कोई पार्टनर मिल जाएगा जो आपको प्यार का खूबसूरत एहसास करवाएगा।
रिश्ते में पारदर्शिता रखें, कोई दुराव-छुपाव न करें
अप्रैल-मई माह में पार्टनर की बातों को समझें, रिश्ते में पारदर्शिता रखें, कोई दुराव-छुपाव न करें वरना रिश्ते में दूरी आते देर नहीं लगेगी। इस दौरान कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच में मनमुटाव और बेवजह का भ्रम पैदा करने की कोशिश करेगा लेकिन आपको एक-दूसरे पर भरोसा और विश्वास बनाकर चलना होगा, अन्यथा ब्रेकअप होते देर नहीं लगेगी।
आपको थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी
इस साल आपको अपना प्रेम जताने के अनेक मौके मिलेंगे। यदि आप अंतर्मुखी हैं और जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कहने से डर रहे हैं या संकोच कर रहे हैं तो यह साल मौके बहुत देगा, बस आपको थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी। यदि आपका प्यार सच्चा होगा तो प्रस्ताव स्वीकार होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अप्रैल से जुलाई के बीच का समय खुशियों वाला रहेगा। प्रेम में यदि कोई दूरी या गलतफहमी की वजह से बोलचाल बंद है तो इस समय में सारे भ्रम दूर हो जाएंगे और आप प्रेम को नए आसमान पर पहुंचाने में कामयाब होंगे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच आप विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। यदि आप पहले से वैवाहिक जीवन में हैं तो आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।












Click it and Unblock the Notifications