Dhanu (Sagittarius) Career Horoscope 2024: करियर में होंगे बड़े बदलाव
Sagittarius Career Horoscope 2024: धनु राशि के जातकों का करियर साल 2024 में शनि और बृहस्पति की स्थिति के अनुसार उतार-चढ़ाव झेलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस साल बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि आपके तृतीय स्थान में पूरे साल गोचर करेगा। यह आपके पराक्रम में कमी लाएगा और आपको नौकरी में अपने अधीनस्थों और उच्चाधिकारियों से बहुत ज्यादा तालमेल बनाकर और समझौता करते हुए काम करने की स्थिति बना रह है।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
यदि आप नौकरी में बने रहना चाहते हैं तो आपको अपने मूल्यों को ताक पर रखना होगा। नई-नई नौकरी में तो अधिक ध्यान रखना होगा। मार्च से मई के समय में पंचम स्थान का बृहस्पति आपको बल देगा और आप अपने करियर में नए आकाश छूने को तैयार रहेंगे।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
जिन यंग प्रोफेशनल्स ने विदेश में जॉब का सपना संजो रखा है उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है। अब बात करते हैं बिजनेस की तो यह साल आपके वर्तमान बिजनेस के लिए जबर्दस्त लाभदायक रहेगा किंतु आपको नई सोच और नए विचारों के साथ नया काम करना होगा।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
नए बिजनेस के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम में तेजी से सफलता मिलेगी। किसी स्त्री पक्ष के सहयोग से आपका काम तेज गति से सफलता के पथ पर अग्रसर होगा।












Click it and Unblock the Notifications