Pushya Nakshatra 2023: पुष्य नक्षत्र दो दिन, गुरु पुष्य, शुक्र पुष्य का बनेगा संयोग

Pushya Nakshatra yog: केले की थोड़ी सी जड़ लाकर हल्दी से पूजन करें इससे विवाह की बाधा शीघ्र दूर होगी।

Pushya Nakshatra 2023

Pushya Nakshatra 2023: वैशाख मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य और शुक्र पुष्य का शुभ संयोग बन रहा है। दोनों दिन भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, आभूषण आदि खरीदने के लिए विशेष हैं। इसके साथ ही वैशाख मास में बना गुरु पुष्य संयोग उन युवक-युवतियों के लिए विशेष है जिनके विवाह में किसी न किसी कारण से बाधा आ रही है। विवाह की सारी बात पक्की हो जाने के बाद भी सामने वाले पक्ष की ओर से बाद में मना कर दिया जाता हो।

ऐसी अनेक समस्याओं का निवारण गुरु पुष्य के संयोग में कर सकते हैं। इसके अलावा शुक्र पुष्य के दिन धन के अभाव को दूर करने के उपाय किए जा सकते हैं। 27 अप्रैल 2023 गुरुवार को पुष्य नक्षत्र प्रात: 6:58 बजे से प्रारंभ होगा जो अगले दिन अर्थात् 28 अप्रैल 2023 शुक्रवार को प्रात: 9:51 बजे तक रहेगा। इस प्रकार पुष्य नक्षत्र कुल 26 घंटे 53 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार को भी प्रात: 9:51 मिनट तक रहेगा।

गुरु पुष्य में क्या करें

गुरु पुष्य के संयोग में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, गृहउपयोगी वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। यदि आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इन वस्तुओं को अवश्य करें। गुरु पुष्य संयोग में वैवाहिक कार्यों में आ रही बाधा दूर करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है, प्रयासों के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा है तो आज के दिन ऐसे युवक-युवती नहाने के पानी में हल्दी डालकर उससे स्नान करें। आज के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।

शुक्र पुष्य में क्या करें

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इसमें पुष्य नक्षत्र का संयोग बनना विशेष होता है। 28 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र प्रात: 9:51 बजे तक ही रहेगा। इसलिए जो भी उपाय करना है इसी समय तक करना होगा। शुक्र पुष्य के संयोग में आप सात पीली कौड़ी और सात गोमती चक्र लें। इन्हें गंगाजल से स्नान करवाकर केसर की बिंदी लगाकर पूजन करें। श्री सूक्त के पाठ से अभिमंत्रित करें। धूप-दीप करें और लाल रेशमी कपड़े की थैली में बांधकर उस जगह रखें जहां आप घर में पैसे रखते हो। दुकान के गल्ले में भी इसे रखा जा सकता है। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को इन्हें धूप-दीप करके पुन: उसी जगह रख दें। ऐसा करने से तीन महीने में आपके पर धन की आवक बढ़ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+