Meen (Pisces) Business Horoscope 2023: बेहतरीन मौके मिलेंगे
आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। एक से अधिक कारोबार से लाभ अर्जित करेंगे। इस साल आप अपना कोई उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो जून से सितंबर का समय सबसे बेहतर रहेगा।

Meen Business Horoscope 2023: मीन राशि के जातकों के व्यापार के लिए वर्ष 2023 अनेक बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। राशि स्वामी बृहस्पति का इसी राशि में अवस्थित होना आपके संयम, धैर्य, सदाचार, शीलता के गुणों में वृद्धि करेगा और आपको एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाएगा। 21 अप्रैल से बृहस्पति का गोचर मेष राशि में होगा, उसके बाद भी समय आपके पक्ष में ही रहेगा। आपमें साहस और लीडरशिप का गुण विकसित होगा। जनवरी से अप्रैल के बीच बिजनेस में विस्तार, स्टार्टअप में निवेश, वित्तीय संसाधन में वृद्धि होगी।
जून से सितंबर का समय सबसे बेहतर
कारोबार में पिछले कुछ वर्षो से जो उठापटक बनी हुई थी वह इस साल दूर हो जाएगी और आप एक सफल कारोबारी की श्रेणी में आकर खड़े हो जाएंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। एक से अधिक कारोबार से लाभ अर्जित करेंगे। इस साल आप अपना कोई उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो जून से सितंबर का समय सबसे बेहतर रहेगा।
धन अर्जित करेंगे
सौंदर्य प्रसाधन, खानपान से जुड़ी वस्तुएं, फूड आइटम आदि से लाभ होगा। इस वर्ष साझेदारी में किए गए कार्यो से कोई नुकसान नहीं है। किसी स्त्री पक्ष की ओर बिजनेस में अधिक सहयोग मिलेगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच में अनेक ऐसे कार्य से धन अर्जित करेंगे जो आपने पहली बार ही किया हो।












Click it and Unblock the Notifications