Meen (Pisces) Business Horoscope 2022: पुराने वर्षो की परेशानियां होंगी समाप्त
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। मीन राशि के जातकों के लिए लिए साल 2022 अनेक बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। बिजनेस में विस्तार, नए स्टार्टअप में निवेश, वित्तीय संसाधन बढ़ाने के मामले में साल श्रेष्ठ रह सकता है। पिछले वर्षो से जो परेशानियां आपके कारोबार में बनी हुई थी वह इस साल दूर हो जाएगी और आप एक मजबूत कारोबारी होकर उभरेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। एक से अधिक कारोबार से लाभ अर्जित करेंगे। इस साल आप जो भी करेंगे सफलता उसमें शानदार मिलेगी। शनि और गुरु प्रधान कार्यो से अच्छा प्रॉफिक कमाएंगे।

यदि आप अपना कोई उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो जून से सितंबर का समय सबसे बेहतर रहेगा। सौंदर्य प्रसाधन, खानपान से जुड़ी वस्तुएं, फूड आइटम आदि से लाभ होगा। प्रॉपर्टी डिलिंग, पेट्रोल पंप व्यवसाय, तेल कारोबारी कार्यो का विस्तार कर्ज लेकर न करें। अक्टूबर से दिसंबर के बीच उद्योग जगत आपको सम्मानित कर सकता है।
इस समय में सरकारी ठेकों, रेलवे, चिकित्सा, उपकरणों आदि से अच्छे लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। इस वर्ष साझेदारी में किए गए कार्यो से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन किसी स्त्री पक्ष से सतर्क रहें। कोई आपको धोखे में लेकर कारोबार को नुकसान पहुंचा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications