आपके घर में रहने वाले कुत्ते-बिल्ली खींच लेते हैं नकारात्मक ऊर्जा

नई दिल्ली। मनुष्य का प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ सृष्टि के प्रारंभ से ही अनूठा रिश्ता रहा है। मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी इसी पर्यावरण में साथ-साथ रहते आए हैं। इसलिए मनुष्य कई तरह के पशु-पक्षियों का पालन भी करता आया है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके साथ रहने वाले पशु-पक्षी आपके ऊपर आने वाली बहुत सी परेशानियों को खत्म करके आपकी रक्षा करते हैं।

आइये जानते हैं...

ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह विभिन्न् प्रकार के पेड़-पौधों के जरिए ग्रहों की शांति का विधान बताया गया है, ठीक उसी तरह पालतु जीवों को भी घर में रखने के लाभ-हानि बताए गए हैं। आजकल अनेक घरों में कुत्ता या बिल्ली पालना फैशन और स्टेटस का सिंबल बन गया है। यदि आपने घर में कुत्ता पाल रखा है, तो संभव है आप बहुत सारी अला-बलाओं से बच सकते हैं। माना जाता है कुत्ता अपना पोषण करने वालों के प्रति बेहद वफादार होता है।

कुत्ते की इंद्रियां बहुत सक्रिय होती हैं

कुत्ते की इंद्रियां बहुत सक्रिय होती हैं

कुत्ते की इंद्रियां बहुत सक्रिय होती हैं और वे उन सब नकारात्मक शक्तियों, ऊर्जाओं को भी देख और महसूस कर सकते हैं जो सामान्य मनुष्य नहीं जान पाता। कहा जाता है कुत्तों को बुरी घटनाओं का आभास पहले से हो जाता है। यही कारण है कि बहुत सी नकारात्मक शक्तियों को कुत्ता अपने मालिक तक पहुंचने से पहले ही अपने ऊपर ले लेता है। इसलिए आपके साथ रहने वाला कुत्ता यदि सामान्य न दिखे।

राहु-केतु और शनि का प्रभाव

राहु-केतु और शनि का प्रभाव

बात अगर ज्योतिष शास्त्र की करें तो कुत्ते पर सूर्य के अलावा राहु-केतु और शनि का प्रभाव होता है। यदि आपका राहु-केतु या शनि खराब हो और कोई परेशानी आ रही हो तो किसी श्रेष्ठ ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर, उससे सलाह लेकर उपयुक्त रंग का कुत्ता पाला जा सकता है।

 नकारात्मक ऊर्जा खींच लेती है बिल्ली

नकारात्मक ऊर्जा खींच लेती है बिल्ली

बिल्ली भी कई घरों में पाली जाती है। यह बात वैज्ञानिक भी साबित कर चुके हैं कि बिल्ली में नकारात्मक ऊर्जा खींच लेने की अद्भुत क्षमता होती है। यानी जिस जगह बिल्ली पाली जाती है वह अपने आसपास की समस्त नकारात्मक ऊर्जाओं का शोषण कर लेती है और वातावरण को शुद्ध बना देती है। यह भी कहा जाता है कि बिल्ली अपने भीतर घर की सभी नकारात्मक शक्तियों को समाहित करके घर छोड़कर चली जाती है। इसलिए यदि बिल्ली घर से जा रही हो तो उसे रोकना नहीं चाहिए। इससे वह अपने साथ सभी नकारात्मक ऊर्जा को ले जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्र हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। इसलिए बिल्ली हमें मानसिक तनाव और परेशानियों से मुक्ति दिलाने का काम करती है।

पशु-पक्षी पालने से पहले यह भी ध्यान रखें...

पशु-पक्षी पालने से पहले यह भी ध्यान रखें...

यदि आप कुत्ता, बिल्ली या कोई अन्य पालतु पशु-पक्षी घर में पालना चाहें तो पहले अपनी कुंडली का अध्ययन करवा लेना चाहिए। अलग-अलग पशु या पक्षी पर अलग-अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। यदि आप बिना सोचे-समझे कोई भी जंतु पाल लेंगे तो आप उल्टी परेशानियां मोल भी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+