Aaj Ka Panchang: पंचांग 3 मई 2023, जानिए कैसा रहेगा दिन?

Panchang Today: जो लोग प्रदोष व्रत नहीं रख रहे हैं वे आज के दिन शिवलिंग पर 108 बिल्वपत्र अर्पित करें।

 Aaj Ka Panchang:

Aaj Ka Panchang: आज प्रदोष व्रत है और आज ही भगवान शिव का व्रत और श्रीगणेश के व्रत साथ ही मां सरस्वती का दिन भी है। जो लोग अपने जीवन के संकटों से परेशान हो चुके हैं वे वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के इस प्रदोष का व्रत अवश्य रखें। इस व्रत के प्रभाव से शिवजी की कृपा होगी और संकटों से शीघ्र मुक्ति मिलेगी। गणेशजी के साधक आज गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें। इससे धन, सुख, सम्मान, संपत्ति की प्राप्ति होगी। जो लोग विद्या, बुद्धि, ज्ञान, शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वे आज के दिन मां सरस्वती को श्वेत पुष्प अर्पित करके सरस्वती पूजन करें।

यहां पेश है कल का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : त्रयोदशी रात्रि 11:49 तक
  • नक्षत्र : हस्त रात्रि 8:55 तक
  • योग : हर्षण प्रात: 11:25 तक
  • करण : कौलव प्रात: 11:37 तक पश्चात तैतिल
  • सूर्योदय : 5:54:17
  • सूर्यास्त : 6:53:09
  • दिनकाल : 12 घंटे 58 मिनट 51 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 00 मिनट 30 सेकंड
  • चंद्रोदय : सायं 4:48
  • चंद्रास्त : प्रात: 4:49 (4 मई सूर्योदय पूर्व)

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : कन्या
  • मंगल : मिथुन में
  • बुध : मेष में अस्त
  • गुरु : मेष में
  • शुक्र : मिथुन में
  • शनि : कुंभ में
  • राहु : मेष में
  • केतु : तुला में

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 5:54 से 7:32
  • शुभ : प्रात: 10:46 से दोप 12:24
  • चर : दोप 3:38 से सायं 5:16
  • लाभ : सायं 5:16 से 6:53

रात्रि का चौघड़िया

शुभ : रात्रि 8:16 से 9:38

त्याज्य समय

राहु काल : दोप 12:24 से 2:01
यम घंट : प्रात: 7:32 से 9:09

आज विशेष :

  • प्रदोष व्रत
  • शुभ रंग : हरा, सफेद
  • पूज्य देव : मां सरस्वती
  • मंत्र : ऊं सरस्वत्यै नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+