रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं मूलांक 8 वाले व्यक्ति

नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंक तक प्रत्येक अंक के साथ एक-एक ग्रह को जोड़ा गया है। इनमें अंक 8 का संबंध शनि से बताया गया है। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को सबसे ज्यादा रहस्यमयी कहा गया है। इन लोगों को कोई नहीं समझ सकता। ये कब क्या कर बैठें, इनके मन में क्या चल रहा है उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मूलांक 8 वाले स्त्री-पुरुषों के मित्र भी बहुत कम संख्या में होते हैं और ये कभी किसी को अपना राज नहीं बताते।

मूलांक 8 वालों का स्वभाव

मूलांक 8 वालों का स्वभाव

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 की प्रकृति रहस्यमयी होती है क्योंकि इनका संबंध शनि से होता। अंक 8 का प्रतिनिधि ग्रह शनि होने के कारण इन जातकों का शरीर कम कद वाला, श्याम वर्ण का होता है। ऐसे अधिकांश जातकों के बाल घुंघराले होते हैं। इनके चलने-फिरने, उठने-बैठने का तरीका बिलकुल अलग होता है। ये भीड़ में अलग ही पहचाने जा सकते हैं। इनके कार्य करने की प्रकृति बेहद धीमी होती है। ये चलते भी धीमे हैं। इनके प्रत्येक कार्य में एक प्रकार की नीरसता झलकती है। ऊबे-ऊबे से, अनमने से रहना इनका स्वभाव बन जाता है। ये वाहन भी अपेक्षाकृत धीमी गति से चलाते हैं।

क्या कार्य करते हैं

क्या कार्य करते हैं

मूलांक 8 वाले अधिकांश जातक इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते देखे जा सकते हैं। ये अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं लेकिन इनका व्यापार बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौह से जुड़ी वस्तुओं या ऑटोमोबाइल से जुड़ा रहता है। इनमें से कुछ लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी देखे जा सकते हैं, लेकिन उनकी संख्या कम होती है। इनके काम करने का तरीका गोपनीय होता है और कई लोग तंत्र विद्या और ज्योतिष के अच्छे जानकार होते हैं।

शौक क्या होते हैं

शौक क्या होते हैं

मूलांक 8 वाले जातक खानपान के शौकीन होते हैं। इन्हें तीखा, तेज मिर्च मसाले वाला, तला हुआ भोजन बेहद पसंद होता है। ये शीतल पेय के भी शौकीन होते हैं। आइसक्रीम, बर्फ के गोले खाना इन्हें पसंद होता है।

क्या करें

मूलांक 8 वाले जातकों का भाग्य कई बार साथ नहीं देता। इन्हें अपने भाग्य को चमकदार बनाने के लिए प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करना चाहिए। शनिवार के दिन भिखारियों को नमकीन चावल खिलाएं। पशुओं की सेवा करें, उनके लिए जल का प्रबंध करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+