सूर्य पर तबाही, समुद्र में समा जाएगी पृथ्वी, साल 2021 के लिए नास्त्रेदमस की 7 भविष्यवाणियां
नई दिल्ली। दुनिया में जब भी भविष्यवाणियों की बात आती है तो प्रख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का जिक्र सबसे पहले होता है। फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने 1555 में 'लेस प्रोफेटीस' नाम की एक बुक में कई भविष्यवाणियां की थीं। उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां आज भी सही साबित हो रही हैं।
आइए एक नजर डालते हैं साल 2021 की भविष्यवाणियों पर
दुनिया की अगुआई करेंगे मुसलमान
अरब आबादी पूरे यूरोप में विशेष रूप से फ्रांस या जर्मनी में रह रही है, या वर्तमान में प्रवासियों की बड़ी तादाद इस महाद्वीप में घुसने के लिए तैयार है। नास्त्रेदमस ने कहा कि एक तरफ मुसलमान प्रवासी और शरणार्थी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं, वहीं यूरोपीय लोग कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। जनसंख्या विशेषज्ञ भी आगाह कर चुके हैं कि अगले दशक में मुसलमान एक भी गोली चलाए बिना यूरोप को जीत लेंगे।

इंसान को जॉम्बी बना देगा रूस
नास्त्रेदमस ने वर्ष 2021 के लिए भविष्यवाणी की थी कि रूस का एक वैज्ञानिक ऐसा जैविक हथियार और वायरस तैयार करेगा जो इंसान को जॉम्बी बना देगा। यह नई खोज हर किसी को नुकसान पहुंचाएगी। इससे माता-पिता और महिलाएं सभी दुखों के सागर में डूब जाएंगे। बड़े-बड़े लोग मारे जाएंगे और आखिरकार दुनिया खत्म हो जाएगी।
सूर्य पर तबाही, पृथ्वी को होगा नुकसान
वर्ष 2021 में सूर्य पर व्यापक तबाही होगी, जिससे पृथ्वी को भी खासा नुकसान होगा। समझा जाता है, भविष्यवक्ता ने चेतावनी दी थी कि समुद्र तल बढ़ जाएगा और पृथ्वी उसमें समाने लगेगी। जलवायु परिवर्तन तेज होगा, जिसके चलते कई युद्ध होंगे और टकराव की स्थिति पैदा होगी। दुनिया संसाधनों के लिए आपस में संघर्ष करेगी और इस क्रम में बड़े स्तर पर पलायन होगा।

धरती से टकराएगा धूमकेतु
नास्त्रेदमस ने 2021 के लिए भविष्यवाणी की थी कि पृथ्वी से एक धूमकेतु टकराएगा। इससे भूकंप की स्थिति पैदा होगी और कई प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही धूमकेतु जलने लगेगा और आसमान में यह दृश्य ग्रेट फायर जैसा होगा। नासा पहले ही घोषणा कर चुका है कि आने वाले वर्षों में एक बड़ा एस्टेरॉयड (छोटा तारा) धरती से टकराने का अनुमान है, जो बेहद गंभीर बात है।
कैलिफोर्निया में भूकंप
2021 में कैलिफॉर्निया में बड़े स्तर पर धरती हिलेगी। यह भयानक भूकम्प कैलिफोर्निया को तबाह कर देगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, एक भयानक भूकंप आएगा जो न्यू वर्ल्ड को तबाह कर देगा और तार्किक रूप से कैलिफोर्निया ऐसी जगह है जहां यह हो सकता है। ज्योतिषियों द्वारा की गई व्याख्या के मुताबिक, 25 नवंबर, 2021 को बनने वाली मंगल और शनि की स्थिति ऐसे ही संकेत देती है।

मानव जाति की रक्षा को ब्रेनचिप का होगा इस्तेमाल
अमेरिकी सैनिक मस्तिष्क में एक चिप के द्वारा मानव की रक्षा के लिए कम से कम ब्रेन के स्तर पर एक प्रकार के साइब्रॉग्स (एक काल्पनिक शख्सियत, जिसकी क्षमता सामान्य इंसान से काफी ज्यादा होगी) में बदल जाएंगे। 2021 में इस ब्रेन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चिप के जरिए मानव के मस्तिष्क की डिजिटल इंटेलिजेंस बढ़ जाएगी। स्पष्ट है कि इसके जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानव की बुद्धि और शरीर में शामिल किया जा सकेगा।

कोरोना के बाद नई मुसीबतों से होगा सामना
नास्त्रेदमस ने कहा था कि दुनिया के खत्म होने के शुरुआती संकेतों के रूप में अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी को इसकी शुरुआत माना जा सकता है, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया है। आगे आने वाली तबाही इतनी व्यापक होगी, जिसका सामना दुनिया ने पहले कभी नहीं किया होगा और यह हमें काफी पीछे इतिहास में धकेल देगी। विश्व के अधिकांश लोग इससे उबर नहीं पाएंगे।
यह पढ़ें: प्यार का राशिफल 2021












Click it and Unblock the Notifications